OnePlus 15R का नया वेरिएंट लॉन्च, 16GB RAM के साथ 7400mAh की विशाल बैटरी

OnePlus 15R 16GB RAM Launch: वनप्लस लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ‘वनप्लस 15आर’ (OnePlus 15R) का सबसे पावरफुल और टॉप-एंड वेरिएंट भारतीय बाजार में उतार दिया है। दिसंबर में लॉन्च हुए इस फोन को अब 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में सुपरफास्ट है।

Variant and Discount

वनप्लस ने इस नए 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये रखी है। दिलचस्प बात यह है कि इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है, यानी महज 2,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर ग्राहक 16GB रैम वाला टॉप मॉडल खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है, जहाँ इस पर 3,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के बाद इसे 58,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus 15R New Price list

कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब इसके सभी वेरिएंट्स का प्राइस इस प्रकार है:

  • 12GB RAM + 256GB Storage: ₹54,999

  • 12GB RAM + 512GB Storage: ₹59,999

  • 16GB RAM + 512GB Storage: ₹61,999 (नया वेरिएंट)

Processor

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन एक बीस्ट (Beast) है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.8GHz तक जाती है। टेस्टिंग में इस फोन ने 29,57,229 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो इसकी सुपरफास्ट स्पीड को बयां करता है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 360 डिग्री Cryo Velocity कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Battery

पावर बैकअप के लिए OnePlus 15R में 7400mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 4 साल की बैटरी हेल्थ वारंटी के साथ आती है। बैटरी टेस्ट (PCMark) में इस फोन ने 18 घंटे 13 मिनट का शानदार बैकअप दिया है। साथ ही, फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Display

इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच की 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। गेमर्स के लिए इसमें एक डेडिकेटेड ‘Touch Response Chip’ लगाई गई है जो 3200Hz की स्पीड से रिस्पॉन्स देती है। इसके अलावा, डिस्प्ले को आंखों की सुरक्षा के लिए ‘इंटेलिजेंट आई केयर 5.0’ सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Camera

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ओआईएस (OIS) सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो DetailMax engine के साथ आते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित OxygenOS 16.0 पर रन करता है और सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment