OnePlus का बड़ा धमाका! सस्ती क़ीमत में आ रहा है 8,000mAh बैटरी वाला यह धांसू 5G फोन

OnePlus जल्द ही भारतीय मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपना एक नया 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने जा रही है। भारत में इस दमदार डिवाइस की एंट्री 30 जून को होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ ऐसे फीचर्स से पर्दा उठा दिया है, जिसने टेक जगत में खलबली मचा दी है।

OnePlus N6 की दमदार बैटरी

Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हुए नए बैनर्स से यह कन्फर्म हो गया है कि OnePlus N6 में 8,000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी देने वाला यह देश का पहला स्मार्टफोन होगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, OnePlus का वादा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन आराम से 3 दिन का बैकअप देगा। साथ ही, कंपनी इसकी बैटरी हेल्थ पर 7 साल की लंबी गारंटी भी दे रही है।

OnePlus N6 की अनुमानित कीमत  

अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ इसकी कीमत आसमान छूने वाली है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। बैनर पर दी गई बारीक डिटेल्स के मुताबिक, यह ₹25,000 से कम कीमत वाला सबसे बेस्ट स्मार्टफोन होने वाला है।

 ‘N सीरीज’ का पहला स्मार्टफोन

आपको बता दें कि OnePlus N6, कंपनी की बिल्कुल नई ‘N सीरीज’ का पहला स्मार्टफोन है। OnePlus ने इस सीरीज की घोषणा हाल ही में 15 जून को की थी। इस सीरीज को खास तौर पर ₹18,000 से ₹25,000 के बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कलर ऑप्शन 

टीज़र के मुताबिक, यह फोन शुरुआत में ब्लैक और मिंट जैसे दो बेहद खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इसके बाकी स्पेसिफिकेशन्स को अभी पूरी तरह गुप्त रखा है, जिसका खुलासा 30 जून को लॉन्चिंग के वक्त ही होगा।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment