Tata Sierra EV Price India: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी समय से जिस कार का इंतजार हो रहा था, आखिरकार टाटा मोटर्स ने आज उस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है. 90 के दशक की सबसे चहेती और आइकॉनिक एसयूवी सिएरा ने अब पूरी तरह से नए और हाई-टेक इलेक्ट्रिक अवतार में एंट्री ले ली है. टाटा ने अपनी सातवीं इलेक्ट्रिक कार के रूप में Sierra EV को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹18.79 लाख है.
टाटा मोटर्स ने Sierra EV को एक्स शोरूम की कीमत ₹18.79 रखी है, जो कि टॉप वेरिएंट के लिए ₹24.79 लाख तक जाती है. वहीं अगर आप इस कार का AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन लेना चाहते हैं, तो इसके Empowered A वेरिएंट पर आपको ₹1.2 लाख ज्यादा खर्च करने होंगे. इन कीमतों में होम चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन कॉस्ट शामिल नहीं है, इसके लिए ग्राहकों को अलग से पेमेंट करना होगा.
बुकिंग और डिलीवरी कब से शुरू?
टाटा के दीवानों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है. वहीं कंपनी 15 जुलाई से इसकी डिलीवरी देना भी शुरू कर देगी.
Tata Sierra EV बैटरी पैक्स और माइलेज
Tata Sierra EV को कंपनी के नए acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. इसमें ग्राहकों को दो दमदार बैटरी ऑप्शंस मिलते हैं-
75 kWh बैटरी पैक
इस बड़े बैटरी पैक के साथ गाड़ी 665 किमी की क्लेम्ड रेंज देती है. टाटा ने दावा किया है कि असल दुनिया में भी यह आसानी से 500 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकती है.
63 kWh बैटरी पैक
इस वेरिएंट में ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर 565 किमी की शानदार क्लेम्ड रेंज मिलेगी.
ये दोनों ही एडवांस LFP HV यानी लिथियम आयरन फॉस्फेट हाई वोल्टेज बैटरियां हैं, जो ज्यादा एनर्जी डेंसिटी के साथ आती हैं. इन्हें 120 kW, 7.2 kW और 3.3 kW के चार्जर्स से आसानी से चार्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही खास बात यह है कि इसमें V2V यानी व्हीकल-टू-व्हीकल और V2L यानी व्हीकल-टू-लोड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, यानी आप इससे दूसरी गाड़ियां या बिजली के डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
Tata Sierra EV पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
सिएरा ईवी को कंपनी ने जबरदस्त पावर दी है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का सेटअप फिट किया गया है-
रियर मोटर की बात करें तो यह 175 kW की पावर और 240 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
फ्रंट मोटर 103 kW की पावर और 164 Nm का टॉर्क देती है.
Tata Sierra EV मिल रहे ये कमाल के फीचर्स
टाटा ने इस गाड़ी में कमाल के फीचर्स दिए हैं जो अब तक लग्जरी कारों में ही देखने को मिलते थे:
Summon Mode
इस गजब के फीचर की मदद से यह कार पार्किंग लॉट से खुद-ब-खुद बाहर निकलकर आपके पास आ सकती है.
5.8 सेकेंड में 100 की स्पीड
एसयूवी को 5.8 सेकेंड में 100 की स्पीड पर चलाया जा सकता है. इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9आई, बीई6, एमजी जेडएसईवी, एमजी विंडसर ईवी और हुंडई क्रेटा के साथ ही विनफास्ट वीएफ7 समेत अन्य पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों से होगा.
ई-वैलेट
यह गाड़ी को ऑटोमैटिक तरीके से पार्क करने में मदद करता है.
एंटरटेनमेंट के लिए इसमें आपको Apple CarPlay के जरिए Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है. JBL Black स्पीकर्स के साथ यह देश की पहली ऐसी कार बन गई है जो यह तकनीक ऑफर कर रही है.
HUD यानी हेड्स-अप डिस्प्ले में चार अलग-अलग मोड्स Standard, Immersive, Personal और Snow आते हैं, जो ड्राइविंग से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी ड्राइवर के सामने विंडशील्ड पर ही दिखाएंगे.
सेफ्टी के मामले में टाटा हमेशा आगे रहता है. इस कार में ADAS Level 2 के एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
इसके अलावा गाड़ी में वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.
Tata Sierra EV की लाइफटाइम बैटरी वारंटी
इलेक्ट्रिक कार को लेकर लोगों की सबसे ज्यादा चिंता होती है, बैटरी खराब होने की. कस्टमर्स की इसी चिंता को दूर करने के लिए टाटा ने Sierra EV पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी दे रही है. इसके साथ ही, कंपनी बहुत जल्द इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए BaaS यानी बैटरी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम भी पेश कर सकती है, जिससे कार की शुरुआती कीमत और भी कम हो सकती है. इस बात का ध्यान दें कि लाइफटाइम बैटरी वारंटी के नियम और शर्तें होती हैं.
Tata Sierra EV शानदार कलर ऑप्शंस
यह एसयूवी कुल 7 कलर्स में लॉन्च हुई है-
Rishikesh Rapids केवल AWD वेरिएंट के लिए
Nainital Nocturn केवल AWD वेरिएंट के लिए
Pristine White
Andaman Adventure
Pure Grey
Bengal Rouge
Coorg Cloud
Tata Sierra EV की ये खूबियां भी जान लीजिए
19 इंच के अलॉय व्हील
बूस्ट मोड के साथ कुल 6 ड्राइविंग मोड
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
थाई सपोर्ट एक्सटेंडर
हाइपर हेड्स-अप डिस्प्ले
सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ
6 एयरबैग्स
540 डिग्री व्यू
622 लीटर का बूट स्पेस
15 मिनट में 263 किलोमीटर चलने लायक चार्ज