मार्केट में गदर मचाने आई 2026 Hyundai Verna, सिर्फ ₹11 लाख में मिल रहे हैं एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Verna 2026: हुंडई इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज सेडान Verna का 2026 मॉडल अपडेट लॉन्च कर दिया है. नई अपडेटेड वरना की शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस अपडेट के साथ कार में दमदार नए फीचर्स को शामिल किया गया है. इतना ही नहीं इसके वेरिएंट्स के नाम भी बदल दिए गए हैं.

Hyundai Verna 2026 कीमत और मुकाबला

नई हुंडई ने 2026 वरना को 10.98 लाख रुपये से 18.25 लाख रुपये की प्राइज रेंज में उतारा है. अपडेटेड मॉडल काफी बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है जो होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी कारों को टक्कर देता है. कंपनी ने कार के बेस वेरिएंट की कीमत में 18,000 रुपये और टॉप वेरिएंट में लगभग 1.1 लाख रुपये की बढ़ोतरी की है.

Hyundai Verna 2026 का नया नाम

इस बार हुंडई ने वरना के वेरिएंट्स के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है. अब इसे वेन्यू (Venue) की तरह ‘HX’ सीरीज में पहचाना जाएगा. नए वेरिएंट्स के नाम HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 रखे गए हैं. यह बदलाव हुंडई के पोर्टफोलियो में एकरूपता लाने के लिए किया गया है.

Hyundai Verna 2026 एक्सटीरियर 

कार के एक्सटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं. इसमें सामने की तरफ नई ‘ब्लैक क्रोम’ ग्रिल, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं. साथ ही, 16-इंच के अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी नया है. ग्राहकों को अब दो नए रंग विकल्प— क्लासी ब्लू और टाइटन ग्रे मैट (Titan Grey Matte) भी मिलेंगे.

Hyundai Verna 2026 इंटीरियर

इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण ‘बॉस मोड’ फीचर है, जो इस सेगमेंट की किसी और कार में नहीं मिलता. इसके जरिए पीछे बैठा यात्री सामने वाली पैसेंजर सीट को आगे खिसका कर ज्यादा लेगरूम बना सकता है. इसके अलावा, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, पैसेंजर सीट के लिए पावर्ड एडजस्टमेंट और आयोनिक 5 जैसा नया स्टीयरिंग व्हील (मोर्स कोड ‘H’ लोगो के साथ) दिया गया है.

Hyundai Verna 2026 सेफ्टी फीचर्स 

सुरक्षा के मामले में हुंडई ने एक नया मानक स्थापित किया है. नई वरना के टॉप ट्रिम में अब 7 एयरबैग्स दिए गए हैं, जबकि बाकी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा, अब इसमें 360-डिग्री कैमरा और इन-बिल्ट डैशकैम जैसे आधुनिक फीचर्स भी जोड़ दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं.

Hyundai Verna 2026 इंजन और परफॉर्मेंस

वरना में इसमें पहले की तरह ही दो इंजन विकल्प मिलते हैं जिनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115hp) और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (160hp). ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, CVT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक के विकल्प मौजूद हैं. इस साल की पहली छमाही में कंपनी इसका एक बड़ा मिड-लाइफ अपडेट भी ला सकती है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment