Hero Karizma XMR बाइक में 250cc पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा भौकाली स्पोर्टी लुक

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) भारतीय बाजार में प्रीमियम बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ब्रांड की एक बाइक को हाल में स्पॉट किया गया है. हम बात कर रहे हैं हीरो करिज्मा एक्सएमआर 250 (Karizma XMR 250) की, जिसे भारत में टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है.

ये बाइक ऐसे वक्त पर टेस्टिंग करते हुए देखी गई है, जब कंपनी भारतीय बाजार में 150 सीसी से 350 सीसी की प्रीमियम बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. करिज्मा एक्सएमआर 250 को बिना किसी कैमोफ्लॉज के देखा गया है. संभव है कि ये फोटो किसी डीलरशिप या सर्विस फैसिलिटी के आसपास की हो.

Karizma XMR 250 स्टाइलिंग

Karizma XMR 250 को ब्लैक कलर में देखा गया है, जिसमें रेड ग्राफिक्स वर्क किया गया है. लीक तस्वीर बता रही है कि बाइक प्रोडक्शन रेडी अवतार में है. बाइक का फ्रंट एक शार्प सुपरस्पोर्ट इंस्पायर्ड स्टाइलिंग वाला है, जैसा इसके कॉन्सेप्ट में देखा गया था. इसमें एक बड़ी विंडस्क्रीन दी गई है.

Karizma XMR 250 लुक

बाइक में ट्विन एलईडी डीआरएल्स दिए गए हैं, जो सेंट्रली माउंटेड प्रोजेक्टर हेडलैम्प के आसपास प्लेस किया गया है. करिज्मा एक्सएमआर 250 के फेयरिंग पर विंगलेट्स और पतले एलईडी इंडिकेटर्स मिलते हैं. इसमें गोल्डेन यूएसडी फ्रंट फॉर्क दिए गए हैं, जो इसके लुक को और ज्यादा एन्हांस करते हैं.

Karizma XMR 250 डिजाइन

हीरो करिज्मा एक्सएमआर 250 का डिजाइन दिखाता है कि कंपनी एक स्पोर्टी लुक वाली बाइक लेकर आ रही है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक्सएमआर ग्राफिक्स, क्लिप ऑन हैंडलबार और स्प्लिट सीट्स मिलेंगी. इसकी राइडिंग पोजिशन स्पोर्टी और डेली कम्युटर दोनों को फोकस में रखकर तैयार की गई होगी.

Karizma XMR 250 इंजन 

Karizma XMR 250 में हीरो का नया 250सीसी का सिंगल सिलेंडर, डीओएचसी, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो एक्स्ट्रीम 250आर में मिलता है. ये इंजन 30 एचपी की पावर और 25 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. बाइक में प्री-लोडेड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस जैसे फीचर मिलेंगे.

Karizma XMR 250 फीचर

कंपनी इस बाइक में स्विचेबल एबीएस फीचर दे सकती है, जैसा एक्सट्रीम 250आर में आता है. इसमें फुल एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट, लैप टाइमर, ड्रैग टाइमर, एडजस्टेबल क्लिप ऑन हैंडलबार और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment