Realme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस, देखें कीमत

Realme Narzo 100x 5G स्मार्टफोन फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज फोन है। फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने रियलमी के फोन में 6.81 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको 8000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।

Realme Narzo 100x 5G Price in India

कंपनी ने Realme Narzo 100x 5G को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। इसका टॉप 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में पेश किया गया है। इस फोन में आपको Flash Orange और Midnight Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो सभी फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट व 500 रुपये का कूपन मिलता है। ऐसे में सभी मॉडल्स को आप क्रमश: 18,499 रुपये, 20,499 रुपये और 22,499 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन की सेल 22 जुलाई दोपहर 12 बजे से Amazon पर उपलब्ध होगी।

Realme Narzo 100x 5G Specifications

फीचर्स की बात करें, तो रियलमी के फोन में 6.81 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 720×1570 पिक्सल है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में 6GB RAM व 256GB तक की स्टोरेज दी है। रैम को 14GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 8000mAh की है, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 3 दिन तक की बैटरी प्रोवाइड करता है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment