Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra Launched: 200MP कैमरा, 8-इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च

सैमसंग ने अपने सबसे नए और सबसे प्रीमियम फोल्बेडल फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Galaxy Z Fold8 Ultra है. सैमसंग ने लंदन में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी ने अपनी नई Galaxy Z सीरीज को पेश किया, जिसमें Fold8 Ultra को सबसे ज्यादा प्रोडक्टिविटी और कंटेंट क्रिएशन के लिए डिजाइन किया गया है. यह फोन गैलेक्सी की मशहूर “अल्ट्रा” स्टैंडर्ड की खासियतों को पहली बार फोल्डेबल फॉर्मेट में लेकर आया है.

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra डिजाइन और डिस्प्ले 

Galaxy Z Fold8 Ultra को सैमसंग का अभी तक का सबसे स्लिम Z Fond डिज़ाइन बताया गया है. यह फोन अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.1 mm पतला है और इसका वजन 215 ग्राम है. इस फोन का मेन डिस्प्ले 8.0 इंच का है, जो एक बेहतरीन प्रोडक्टिव वर्कस्पेस का एहसास देता है, वहीं फोल्ड करने पर 6.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है. दोनों ही डिस्प्ले 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं. इन दोनों ही स्क्रीन्स की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

फोन में सैमसंग की नई फ्लेक्स टाइटेनियम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो टाइटेनियम-बेस्ड डिस्प्ले स्ट्रक्चर के जरिए फोन को पतला और मजबूत दोनों बनाती है. कंपनी का दावा है कि इस फोल्डेबल फोन में क्रीज़ की विजिबिलिटी कम होती है और हिंज मैकेनिज्म भी पहले से ज्यादा स्मूद महसूस होता है.

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra कैमरा 

Fold8 Ultra में एक प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 200 MP का मेन कैमरा शामिल है, जो अब 200 MP मोड में HDR कैप्चर को भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में 50 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, जो 3X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है.

इस फोन में एडवांस्ड क्रिएटर्स के लिए फोन नए APV कोडेक के जरिए 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें Cine LUT फीचर मोबाइल से ही सिनेमैटिक कलर ग्रेडिंग की सुविधा देता है.

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 Mobile Platform for Galaxy चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. इसमें कंपनी ने 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी और कंटेंट क्रिएशन के लिए काफी मानी जा रही है. इसके साथ फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है.

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra AI फीचर्स 

इस फोल्डेबल फोन में Galaxy AI को खासतौर पर बड़े डिस्प्ले के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग पहले से आसान हो गई है. फोन में Gemini Intelligence का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूज़र्स के कई काम काफी आसानी से हो जाते हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में Samsung Knox, Knox Vault और नया AI Assistant Activity डैशबोर्ड भी दिया गया है, जो यूजर्स को यह ट्रैक करने देता है कि उनकी डिवाइस पर कौन-कौन से AI ऑटोमेशन चल रहे हैं.

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra की कीमत

  • Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra का बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत सैमसंग इंडिया के स्टोर पर 1,99,999 रुपये है. इस फोन को यूज़र्स 6,666.63 रुपये प्रति महीने की ईएमआई में खरीद सकते हैं.
  • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत भारत में 2,19,999 रुपये है.
  • इस फोन का तीसरा वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत भारत में 2,59,999 रुपये हैं.

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra उपलब्धता

इस फोन को कंपनी ने वॉयलेट शेडो, ग्रैफाइट और क्रीम कलर्स में लॉन्च किया है और इसकी अर्ली डिलीवरी 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी. Galaxy Z Fold8 Ultra आज से भारत समेत चुनिंदा मार्केट्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है. इस फोन को कंपनी ने Graphite, Cream और Violet Shadow कलर्स में मिलेगा, जबकि Green Shadow कलर सिर्फ Samsung.com पर ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा. फोन के साथ यूजर्स को 6 महीने का Google AI Pro का फ्री ट्रायल भी मिलेगा, जिसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment