ना टूटने का डर, ना रोज चार्ज करने की झंझट! HMD ने लॉन्च किया धाकड़ Nokia 123 Shield फोन

अगर आप अपने लिए एक ऐसा सेकेंडरी या बैकअप फोन ढूंढ रहे हैं जो बेहद मजबूत हो और जिसकी बैटरी हफ्तों तक चले, तो HMD आपके लिए एक जबरदस्त फोन लेकर आया है. कंपनी ने अपना नया ‘Nokia 123 Shield’ फीचर फोन लॉन्च कर दिया है. पानी और धूल से सुरक्षित रहने वाला यह फोन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो फील्ड वर्क करते हैं या एडवेंचर ट्रिप्स पर जाना पसंद करते हैं. बेहद कम कीमत में आने वाले इस फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसी आधुनिक सुविधा भी दी गई है.

Nokia 123 Shield रफ एंड टफ और मजबूत डिजाइन

Nokia 123 Shield को खास तौर पर मजबूती को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसके किनारों पर टेक्सचर्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हाथ से फिसलने का खतरा नहीं रहता. फोन के निचले हिस्से में मौजूद पोर्ट्स को पानी, धूल और मिट्टी से बचाने के लिए रबर का फ्लैप (Rubber Flap) दिया गया है. इसका वजन केवल 108 ग्राम है, जो इसे पकड़ने और ले जाने में बेहद हल्का बनाता है.

19 दिनों का तगड़ा बैटरी बैकअप

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 1,750 mAh की रिमूवेबल (निकालने योग्य) बैटरी है. HMD का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 19 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देता है. इसके अलावा आप इस फोन से लगातार 27.9 घंटे तक कॉलिंग पर बात कर सकते हैं. चार्जिंग के लिए इसमें आजकल का लेटेस्ट USB-C पोर्ट दिया गया है.

बेसिक हार्डवेयर और डिस्प्ले

स्मार्टफोन न होने के बावजूद यह बेसिक जरूरतों को आसानी से पूरा करता है. फोन में 2.4-इंच की QVGA स्क्रीन दी गई है. यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें यूनिसोक (Unisoc SC6531E) प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4MB रैम और 4MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. पीछे की तरफ एक सिंपल QVGA कैमरा और एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है.

धांसू टॉर्च और वायरलेस एफएम

Nokia 123 Shield में पुराने नोकिया मॉडल से भी ज्यादा तेज और ब्राइट टॉर्च दी गई है, जो अंधेरे में काफी काम आती है. इसके अलावा फोन में बिना ईयरफोन लगाए चलने वाला वायरलेस FM रेडियो दिया गया है. म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मौजूद है. यह फोन दो बेहद खूबसूरत कलर्स- ग्रीन और पर्पल में आता है.

Nokia 123 Shield नेटवर्क और कीमत

नेटवर्क कनेक्टिविटी की बात करें तो यह एक 2G फोन है जो डुअल मिनी सिम (Mini SIM) सपोर्ट करता है. हालांकि कई देशों में 2G बंद हो रहा है, लेकिन बेहतर कॉलिंग और सिग्नल के लिए इसे ऑप्टिमाइज किया गया है. यूरोपीय बाजारों में इसकी कीमत लगभग 35 से 40 यूरो (लगभग ₹3,100 से ₹3,600 रुपये) के बीच रखी गई है, जो इसे एक बजट-फ्रेंडली फोन बनाती है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment