₹8.69 लाख की कीमत में Defender का मज़ा! Mahindra की ये SUV बनी लोगों की पहली पसंद

Mahindra Bolero Neo Vairants: भारत की सड़कों पर महिंद्रा की गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज है, लेकिन Scorpio और XUV7XO के साथ ही महिंद्रा के पास एक ऐसा नगीना है जिस पर शायद आपका ध्यान नहीं गया होगा. असल में ये गाड़ी है Mahindra Bolero Neo जो 2025 में ही धमाकेदार तरीके से अपडेट करके लॉन्च की गई थी. इसकी कीमत महज ₹8.69 लाख (एक्स-शोरूम) है, और इस एसयूवी का एक्सटीरियर इतना जबरदस्त है कि ये कई बार तो डिफेंडर जैसी नजर आती है.

Mahindra Bolero Neo इंजन और पावर

अगर आप नई Bolero Neo के इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, तो आपको बता दें कि मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स को पुराने मॉडल से लिया गया है. यह SUV अभी भी उसी भरोसेमंद 1.5-लीटर mHawk डीज़ल इंजन के साथ आती है, जो लगभग 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. यानी, पावर और परफॉर्मेंस का दम बरकरार रहेगा.

Mahindra Bolero Neo कौन सा वेरिएंट आपके लिए है बेस्ट?

N4 वेरिएंट 

शुरुआती कीमत ₹8.69 लाख (एक्स-शोरूम) के साथ, यह बेस वेरिएंट भी काफी कुछ लेकर आता है. इसमें एक नई ग्रिल, नया कंक्रीट ग्रे रंग विकल्प और एक नया मोचा ब्राउन इंटीरियर थीम मिलती है. सुरक्षा के लिए दो एयरबैग (ड्राइवर और को-ड्राइवर) और ABS+EBD हैं. इसके अलावा, RideFlo Tech और ट्विन-पॉड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे खास बनाते हैं. यह 7-सीटर है, जिसकी सीट्स विनाइल (Vinyl) की हैं.

N8 वेरिएंट 

₹9.45 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत वाला यह वेरिएंट, N4 के सभी फीचर्स के ऊपर कुछ अतिरिक्त सुविधाएं देता है. इसमें जींस ब्लू और कंक्रीट ग्रे जैसे नए रंग विकल्प मिलते हैं. विनाइल की जगह फैब्रिक सीट्स हैं और पीछे की दूसरी रो फोल्डेबल है. म्यूजिक लवर्स के लिए ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक प्लेयर और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल भी दिए गए हैं.

N10 वेरिएंट

₹9.79 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर, N10 वेरिएंट में टेक्नोलॉजी और आराम पर ज़ोर दिया गया है. इसमें 22.8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और फॉगलैंप्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह R-15 सिल्वर अलॉय व्हील्स, USB-C टाइप चार्जिंग पोर्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX माउंट्स के साथ आता है.

N10 (O) वेरिएंट

अगर आपको थोड़ा और एडवेंचर चाहिए, तो ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) वाला N10 (O) वेरिएंट आपके लिए है. यह N10 के सभी फीचर्स के अलावा, महिंद्रा की खास Multi Terrain Technology (MTT) और प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री (सीट कवर) के साथ आता है, जो इसे मुश्किल रास्तों पर भी दमदार बनाता है.

N11 वेरिएंट 

सबसे टॉप वेरिएंट, Bolero N11, ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आता है. इसकी कीमत N10 (O) से कम है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर हैं, जैसे ड्यूल-टोन कलर विकल्प, R16 डार्क मेटैलिक ग्रे अलॉय व्हील्स, नया लूनर ग्रे इंटीरियर थीम, और पार्किंग के लिए रियर व्यू कैमरा.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment