तगड़े फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी के साथ आई नई 2026 Maruti Brezza, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप!

देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चर कंपनी Maruti Suzuki ने शुक्रवार को अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV 2026 Maruti Suzuki Brezza को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,39,900 रखी है, जो लिमिटेड पीरियड के लिए लागू होगी.

Bharat NCAP से मिली 5-स्टार रेटिंग

इस बार Brezza को सिर्फ नए लुक के साथ नहीं, बल्कि सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में भी बड़ा अपग्रेड मिला है. खास बात यह है कि पहली बार इस SUV में ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जबकि 6 एयरबैग अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं. नई Brezza को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है, जिससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षित SUV बन गई है.

क्या हैं नए फीचर्स?

नई Brezza में ग्राहकों को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG जैसे तीन इंजन विकल्प मिलेंगे. CNG वेरिएंट में कंपनी ने 26.90 km/kg तक के माइलेज का दावा किया है. इसके अलावा SUV में 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

लॉन्च के दौरान Maruti Suzuki के सीनियर मार्केटिंग हेड Partho Banerjee ने कहा कि कंपनी की CNG कारों की बिक्री अब ऑल-टाइम हाई पर पहुंच चुकी है और अब “CNG is the new Diesel” यानी CNG तेजी से डीजल का विकल्प बनती जा रही है. कुल मिलाकर कंपनी ने नई Brezza में सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और बेहतर माइलेज पर खास जोर दिया है.

नया 1.0L Boosterjet टर्बो इंजन

नई ब्रेजा में इस बार 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है. ये इंजन करीब 110hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है. नया इंजन पहले से बेहतर परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा.

नई ब्रेजा पुरानी से कितनी होगी अलग?

फीचर मौजूदा Maruti Brezza 2026 Maruti Brezza (संभावित)
इंजन 1.5L K-Series पेट्रोल नया 1.0L Boosterjet टर्बो पेट्रोल
पावर 103hp 110hp
टॉर्क 137Nm 170Nm
गियरबॉक्स 5MT / 6AT 6-स्पीड मैनुअल
टचस्क्रीन 9-इंच SmartPlay Pro+ 10.1-इंच बड़ा टचस्क्रीन
सीट्स वेंटिलेटेड सीट्स (चुनिंदा वेरिएंट) अपडेटेड वेंटिलेटेड सीट्स
इंटीरियर डुअल-टोन केबिन नई एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम केबिन
CNG बूट में CNG सिलेंडर अंडरबॉडी CNG टैंक, ज्यादा बूट स्पेस
एक्सटीरियर मौजूदा ग्रिल और अलॉय व्हील्स नई ग्रिल, नया बंपर और नए अलॉय व्हील्स
कीमत ₹8.69 लाख से शुरू (एक्स-शोरूम) ₹8-13 लाख (संभावित)

 

Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

नई Maruti Suzuki Brezza को लॉन्च से पहले भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) के तहत एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) दोनों कैटेगरी में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

खास बात ये है कि कंपनी के लिए ये लगातार पांचवीं कार है, जिसे Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इससे साफ है कि कंपनी अब अपनी नई कारों में सेफ्टी पर पहले से ज्यादा ध्यान दे रही है.

नई Brezza एक नजर में

  • 1.0L Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन
  • 110hp पावर और 170Nm टॉर्क
  • 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
  • 10.1-इंच टचस्क्रीन
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • एम्बिएंट लाइटिंग
  • अंडरबॉडी CNG टैंक
  • बड़ा बूट स्पेस
  • नई ग्रिल और अपडेटेड बंपर
  • नए अलॉय व्हील्स
About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment