6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO Z11 Lite 5G, कीमत है बजट में

iQOO Z11 Lite 5G Price in India

कंपनी ने iQOO Z11 Lite 5G को 3 वेरिएंट्स में पेश किया है। बेस 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,499 रुपये है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 21,499 रुपये में पेश किया गया है। वहीं, 6GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में आया है।

लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 1500 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद तीनों मॉडल्स को आप क्रमश: 17,999 रुपये, 19,999 रुपये और 22999 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन की सेल 30 जुलाई से Amazon पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

iQOO Z11 Lite 5G Specifications

फीचर्स की बात करें, तो iQOO Z11 Lite 5G फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1600×720 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में कई AI फीचर्स का एक्सेस भी दिया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment