फुल-साइज SUV सेगमेंट में भूचाल! MG ने लॉन्च की Majestor, कीमत और फीचर्स देख छूट जाएंगे Fortuner के पसीने

वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में MG Majestor को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

MG Majestor लॉन्‍च 

एमजी की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नई एसयूवी मेजेस्‍टर को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्‍च किया गया है।

MG Majestor फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल का ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, Level 2 ADAS, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर कनेक्‍टिड टेल लाइट, स्‍मोक एबोनी थीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

MG Majestor दमदार इंजन

एमजी की ओर से मेजेस्‍टर एसयूवी को दो लीटर की क्षमता के टर्बो इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें आठ स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। एसयूवी में 4X4 क्षमता को भी दिया गया है।

MG Majestor कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में 40.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 44.99 लाख रुपये है।

किनसे होगा मुकाबला

JSW MG की ओर से Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line जैसी एसयूवी के साथ होगा।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment