इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लगातार बढ़ती डिमांड को TVS Motor ने एक और स्कूटर लॉन्च कर दिया है. हालांकि ये स्कूटर पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है लेकिन कंपनी ने इसका बड़ा बैटरी पैक लॉन्च किया है. TVS ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube S को नए और बड़े बैटरी वेरिएंट के साथ पेश किया है. इसमें अब आपको 4.7 kWh का बैटरी पैक मिलेगा.
बड़ा बैटरी पैक यानी कि रेंज भी पहले के मुकाबले ज्यादा मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, इस नए बैटरी वेरिएंट वाले TVS iQube में ग्राहकों को 175 किलोमीटर तक की फुल रेंज मिलेगी, जो रोजमर्रा के लिए काफी है.
TVS iQube S 4.7 kWh कीमत और रेंज
TVS iQube S 4.7 kWh की कीमत 1,37,142 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली, सब्सिडी सहित) रखी गई है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 175 किलोमीटर की IDC सर्टिफाइड रेंज है.
बड़ी बैटरी के कारण अब यूजर्स बिना बार-बार चार्जिंग की चिंता के लंबी दूरी तय कर सकते हैं. यह स्कूटर डेली ऑफिस कम्यूट, स्कूल ड्रॉप और वीकेंड ट्रिप्स जैसे सभी कामों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनकर सामने आता है.
TVS iQube S 4.7 kWh बैटरी परफॉर्मेंस
TVS ने इस नए वेरिएंट में 4.7 kWh की बैटरी दी है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा क्षमता देती है. इसका सीधा फायदा यह है कि राइडर्स को ज्यादा रेंज और बेहतर यूसेज फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है.
कंपनी का कहना है कि यह अपग्रेड ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर किया गया है, ताकि उन्हें ज्यादा प्रैक्टिकल और भरोसेमंद अनुभव मिल सके.
TVS iQube S 4.7 kWh नए कलर ऑप्शन
नए iQube S में कंपनी ने कुछ नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं. ये नए रंग स्कूटर को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं, जो फैमिली यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं.
- Magnificence Purple Beige
- Harlequin Blue Beige
- Titanium Grey Matte
TVS iQube S 4.7kWh के फीचर्स
- 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले
- 32 लीटर का बूटस्पेस
- नेविगेशन कंट्रोल के लिए 4-वे जॉयस्टिक
- TVS App के जरिए स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स
- 4.2 सेकंड में 0-40 km/h की स्पीड
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जियो फेंसिंग
- एंटी थेफ्ट अलर्ट्स
- क्रैश/फॉल डिटेक्शन
फैमिली EV के रूप में मजबूत पहचान
TVS iQube को भारत में 9 लाख से ज्यादा परिवारों ने अपनाया है, जिससे यह देश की सबसे भरोसेमंद फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक बन चुकी है. कंपनी इस स्कूटर को तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित बताती है:
- ग्राहकों को रेंज, कनेक्टेड फीचर्स और कलर का विकल्प देना
- सेफ्टी और भरोसे के साथ बेहतर ओनरशिप अनुभव देना
- आसान और परेशानी मुक्त ऑपरेशन
पूरे भारत में मजबूत नेटवर्क
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर देशभर के 1,000 से ज्यादा शहरों और 3,300 डीलरशिप पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि ग्राहकों को सर्विस और सपोर्ट की भी अच्छी सुविधा मिलती है.
किन्हें खरीदना चाहिए TVS iQube S 4.7 kWh?
जो लोग एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो लंबी रेंज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन के साथ आए, तो यह नया वेरिएंट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो पेट्रोल खर्च से बचना चाहते हैं और EV की तरफ शिफ्ट होना चाहते हैं.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 TVS iQube S 4.7 kWh की कीमत क्या है?
इसकी कीमत 1,37,142 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है.
Q2 इस स्कूटर की रेंज कितनी है?
यह स्कूटर 175 किलोमीटर की IDC सर्टिफाइड रेंज देता है.
Q3 इसमें कौन सी बैटरी दी गई है?
इसमें 4.7 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है.
Q4 क्या इसमें नए कलर ऑप्शन मिलते हैं?
हां, इसमें Magnificence Purple Beige और Harlequin Blue Beige जैसे नए रंग मिलते हैं.
Q5 यह स्कूटर कहां उपलब्ध है?
यह स्कूटर देशभर के 1,000 से ज्यादा शहरों और 3,300 डीलरशिप पर उपलब्ध है.