Vivo Y600 Pro भारत में लॉन्च: 10,200mAh की सबसे बड़ी बैटरी और Dimensity प्रोसेसर के साथ मचाएगा धमाल

Vivo Y600 Pro फाइनली लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की Y सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है। यह फोन अब-तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो Vivo कंपनी ने इस फोन में 10,200mAh की दमदार बैटरी दी है।

कंपनी ने इस फोन के लिए Industry-leading semi-solid-state बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो कि हाई सिक्योरिटी व हाई रेंज प्रोवाइड करती है। इसके अलावा, कंपनी ने फोन में Octa Core MediaTek Dimensity 7300e 6nm प्रोसेसर दिया गया है। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Vivo Y600 Pro Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Vivo Y600 Pro फोन में कंपनी ने 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, रेजलूशन 1,260 x 2,800 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन Octa Core MediaTek Dimensity 7300e 6nm प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन में 8GB RAM व 12GB RAM के ऑप्शन दिए हैं। वहीं, फोन की स्टोरेज 128GB, 256GB व 512GB की है।

Vivo Y600 Pro Camera 

यह फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 व IP69 रेटिंग मिलती है। फोन की बैटरी 10200mAh की है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Vivo Y600 Pro Price, Availability

कंपनी ने Vivo Y600 Pro को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। वहां फोन की शुरुआती कीमत CNY 2,099 (लगभग 29,000 रुपये) है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,299 (लगभग 32,000 रुपये) है।

512GB स्टोरेज मॉडल CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) का है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) में आया है। इस फोन में Bright Moon Black, Floating Gold, Star Violet और Vast Blue कलर ऑप्शन मिलते हैं। फिलहाल, कंपनी ने फोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment