महज 6.49 लाख में Tata Punch EV 2026 Facelift लॉन्च, पहले से ज्यादा मिलेगी रेंज, डिजाइन भी है तगड़ा

Tata Punch EV 2026 Facelift: टाटा मोटर्स ने पंच ईवी फेसलिफ्ट को एक धांसू प्राइज पॉइंट पर उतारा है. इस कार को BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल के साथ मात्र ₹6.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस मॉडल में ग्राहकों को बैटरी के लिए ₹2.6 प्रति किलोमीटर की फीस देनी होगी.

वहीं, यदि आप बैटरी के साथ पूरी कार खरीदना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह कदम इलेक्ट्रिक कारों को आम आदमी की पहुंच में लाने के लिए उठाया गया है. ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर से केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

Tata Punch EV 2026 Facelift फीचर्स और हाई-टेक केबिन

नई पंच ईवी के इंटीरियर को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है. इसमें नई ‘उदयपुर थीम’ वाला इंटीरियर मिलता है, जिसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री और लाइट कलर्स वाला ड्यूल-टोन डैशबोर्ड दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 10-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही, वॉइस असिस्टेंट और टॉगल स्विच इसे और भी हाइटेक  बनाते हैं.

Tata Punch EV 2026 Facelift सेफ़्टी फीचर्स 

सुरक्षा के मामले में टाटा ने कोई समझौता नहीं किया है. अब नई पंच ईवी के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर मिलेंगे. इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, i-TPMS और आइसोफिक्स (Isofix) माउंट जैसे फीचर्स पूरी रेंज में दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल पिछले वर्जन की मजबूती और स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी को बरकरार रखते हुए यात्रियों को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है.

Tata Punch EV 2026 Facelift कलर और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी

लुक को रिफ्रेश करने के लिए टाटा ने इसमें तीन नए आकर्षक रंग जोड़े हैं: फियरलेस येलो (Fearless Yellow), बंगाल रूज (Bengal Rouge) और कैरामेल (Caramel). अब यह कार कुल सात रंगों के विकल्प में उपलब्ध है. तकनीक के स्तर पर, इसमें एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें नेविगेशन, डेटा एनालिटिक्स और रिमोट कमांड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइवर को स्मार्टफोन के जरिए कार से जुड़े रहने की सुविधा देते हैं.

मजबूत चार्जिंग नेटवर्क एक्सपैंशन 

ईवी ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए टाटा ने बड़े चार्जिंग नेटवर्क ऑपरेटरों के साथ मिलकर 130 मेगा-चार्जिंग हब्स का अनावरण किया है. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 तक इन हब्स की संख्या को बढ़ाकर 800 तक ले जाने का है. यह पहल उन ग्राहकों का भरोसा बढ़ाएगी जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से कतराते हैं. कुल मिलाकर, नई पंच ईवी अपनी कीमत, फीचर्स और चार्जिंग सपोर्ट के कारण बाजार में गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment