सिर्फ 10.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी 543Km से ज्यादा की रेंज

भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी को लॉन्‍च कर दिया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। कितनी रेंज के साथ इसे ऑफर किया गया है। लॉन्‍च के साथ इसे किस कीमत पर ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti eVitara लॉन्‍च

मारुति की ओर से आज औपचारिक तौर पर अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई-विटारा को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 2025 में पेश किया जा चुका है।

Maruti eVitara फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti eVitara रेंज

मारुति की ओर से eVitara को एक से ज्‍यादा बैटरी विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 49KWh और 61 kWh की क्षमता की बैटरी पैक को दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर से ज्‍यादा की रेंज मिलती है। इसमें दी गई मोटर से इसे अधिकतम 128 किलोवाट पावर और 193 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।

Maruti eVitara कीमत

निर्माता की ओर से इसे अभी सिर्फ BaaS के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके बाद प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये अतिरिक्‍त देने होंगे। निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर तीन साल के बाद 60 फीसदी बायबैक का भी ऑफर दिया गया है।

किनसे होगा मुकाबला

Maruti E Vitara को निर्माता की ओर से मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG Windsor, Tata Curvv EV, Mahindra BE 6, Tata Harrier EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होगा।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment