7000mAh बैटरी वाले नए Realme Narzo 90 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ कीमत बस इतनी

Realme ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करके तहलका मचा दिया है. Narzo सीरीज के तहत लॉन्च किए गए Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. सबसे खास बात है कि दोनों ही मॉडल्स को कंपनी ने किफायती बजट रेंज में पेश किया है. Narzo 90 सीरीज में 7,000mAh की दमदार बैटरी और 50MP का शानदार कैमरा मिलेगा. आइए जानते हैं भारतीय बाजार में Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से.

Realme Narzo 90 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 90 5G की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ 6.57 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह हेंडसेट Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है और इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में पूरे दिन का बैकअप आराम से दे सकती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है.

वहीं फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है. इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Max चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो कि फोन की स्पीड को बेहतर करता है. Realme Narzo 90 5G में IP69 रेटिंग दी गई है जो कि फोन को धूल-मिट्टी और पानी से बचाती है.

Realme Narzo 90 5G को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. फोन के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है. जबकि 8GB + 128GB मॉडल के लिए 18,499 रुपये चुकाने होंगे.

Realme Narzo 90x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 90x 5G के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 144Hz ​रिफ्रेट रेट के साथ 6.80 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है. स्पीड और मल्टीटास्किंग को ध्यान में रखते हुए फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर पेश किया गया है. इस हेंडसेट में भी यूजर्स को 7,000mAh की बैटरी मिलेगी.

Realme Narzo 90x 5G के 6GB + 128GB स्टोरेल वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को इंडियन मार्केट में 15,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. Realme Narzo 90 5G  और Realme Narzo 90x 5G दोनों ही स्मार्टफोन Amazon और Realme India की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment