Realme का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट और दमदार फीचर्स, कीमत 20 हजार से कम

रियलमी का नया और सस्ता 5जी फोन आज टेक मंच पर पेश हुआ है। कंपनी ने realme C100 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल थाईलैंड में उतारा गया है जो बाद में अन्य बाजारों में दस्तक देगा। इंडियन करंसी अनुसार यह 20 हजार से कम का स्मार्टफोन है जिसमें 7000mAh Battery, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 50MP Camera दिया गया है। फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme C100 5G डिस्प्ले

realme C100 5G फोन 1570 × 720 रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्क्रीन Smart Touch 2.0 फीचर वाली है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

realme C100 5G प्रोसेसर

यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में ARM Mali-G57 जीपीयू मौजूद है।

realme C100 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme C100 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

realme C100 5G Battery

पावर बैकअप के लिए रियलमी सी100 5जी फोन तगड़ी 7000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज होने के बाद इस मोबाइल 19 घंटे से भी ज्यादा समय तक वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए realme C100 5G को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोन में Reverse Charge और Bypass charging टेक्नोलॉजी भी मौजूद है।

realme C100 5G रेटिंग

बताते चलें कि यह रियलमी का 5जी फोन 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है। वहीं मोबाइल को धूल व पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है। यह मोबाइल Google Gemini सहित कई ai features सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल गेमिंग को स्मूथ बनाए रखने के लिए इसमें 5300mm2 Airflow VC Cooling का सपोर्ट भी दिया गया है।

realme C100 5G कीमत

realme C100 5G फोन को थाईलैंड में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें 4GB RAM और 6GB RAM शामिल है। ये दोनों ही LPDDR4X RAM तकनीक पर काम करते हैं। इस मोबाइल की कीमत 6999 थाईभाट से शुरू होती है जो 19,900 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में यह मोबाइल फोन Blooming Purple और Sprouting Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment