2026 Business Idea: 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, जल्द हो जायेगे मालामाल

Small Business Idea: क्या आप भी नौकरी करते- करते बोर हो गए हैं? बॉस की डांट, काम का प्रेशर, हर वक्त किसी को जवाब देने से तंग आ गए हैं? तो बेहतर होगा कि आप कोई बिजनेश शुरू कर दें. बिजनेस करना वैसे तो बिलकुल भी आसान नहीं है, लेकिन अच्छा आईडिया हो तो कुछ भी हो सकता है. अगर आपके पास लगाने के लिए बहुत ज्यादा भी पैसा नहीं है, तो भी हम आपके लिए ऐसा बिजनेस आईडिया लेकर आए हैं, जिसमें आप महज 50 हजार रुपये लगाकर मालामाल हो सकते हैं.

इस बिजनेस आईडिया के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं है, घर बैठे केवल एक मशीन और कुछ रद्दी के साथ ही इसे शुरू किया जा सकता है.

कौन सा है ये बिजनेस?

ये बिजनेस है घर बैठे दोना- पत्तल बनाने का बिजनेस. इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है कि इसे केवल एक मशीन के जरिए ही घर से शुरू किया जा सकता है और बाजार में इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है.

किस सामान की पड़ेगी जरूरत?

दोना-पत्तल का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एक पेपर दोना-पत्तल मशीन, रद्दी पेपर या फूड-ग्रेड पेपर, गोंद और कुछ अन्य छोटे- मोटे सामान की जरूरत पड़ेगी. मशीन की कीमत उसकी क्षमता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. शुरुआत छोटे स्तर पर भी की जा सकती है और ऑर्डर बढ़ने पर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.

50 हजार रुपये से शुरू कर सकते हैं

इस बिजनेस को आप महज 50 हजार रुपये के निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं. आइये आपको बताते हैं कैसे इसके लिए बजट बनाएंगे और शुरुआत का खर्च और मासिक खर्च कितना लगेगा.

  • सबसे पहले दोना पत्तल बनाने की सेमी ऑटोमैटिक मशीन खरीदेंगे, जिसकी लागत लगभग 28 हजार रुपये से 35 हजार रुपये तक पड़ेगी.
  • इसके बाद कच्चा माल खरीदना होगा जैसे पेपर रोल/पेपर शीट, जिसकी लागत महज 8 हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक होगी.
  • इसके बाद डाई  खरीदेंगे जो अलग- अलग साइज की आती है, इसकी लागत 3 हजार से 5 हजार रुपये तक होगी.
  • बनने के बाद सामान को बेचने के लिए पैकिंग का सामान भी खरीदना होगा, जिसकी लागत करीब 2 हजार रुपये पड़ेगी.
  • आखिर में बिजली, इंस्टॉलेशन और अन्य छोटे- मोटे खर्च लगेंगे जिमें 3 हजार से 5 हजार तक का खर्च आएगा.
  • इसी तरह 50 हजार रुपये से बिजनेस शुरू हो जाएगी.

मासिक खर्च कितना लगेगा?

अगर आप घर से बिजनेस शुरू करते हैं, तो किराया नहीं देना पड़ेगा. ऐसे में मासिक खर्च भी कुछ हद तक कम रहेगा.

  • महीनेभर का कच्चा माल करीब 20 से 30 हजार रुपये तक पड़ेगा.
  • बिजली का महीनेभर का खर्च 1 से 2 हजार के करीब पड़ेगा (ये आपके एरिया की यूनिट पर भी डिपेंड करता है)
  • इसके अलावा पैकिंग  और ट्रांसपोर्ट का खर्च 2 से 3 हजार रुपये लगेगा और कुछ छोटे- मोटे खर्च मान लीजिए 2 हजार रुपये में हो जाएंगे.
  • ऐसे में कुल मिलाकर हर महीने 25 से 35 हजार रुपये तक का खर्च इस बिजनेस में लगेगा.

कहां-कहां बेचा जा सकता है सामान?

दोना पत्तल का बिजनेस ऐसा है जो पूरे साल चलता है. आज के समय में शादी, पार्टी, धार्मिक आयोजन, स्ट्रीट फूड स्टॉल और कैटरिंग में डिस्पोजेबल दोना-पत्तल का काफी इस्तेमाल होता है. पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरुकता के कारण कागज और पत्तों से बने उत्पादों की मांग भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में इसके लिए आप किसी मिठाई की दुकान, होटल, कैटरर्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसे बेच सकते हैं.

होंगी लाखों रुपये की कमाई 

अगर आपको अच्छे कस्टमर मिल जाते हैं तो आपको इस एक छोटे से बिजनेस से लाखों रुपये की कमाई हो सकती है. इतना ही नहीं इसके लिए आपको हर रोज केपल 5 से 6 घंटे का ही समय देना होगा. ऑफिस की 9 घंटे की शिफ्ट भी पूरी करना जरूरी नहीं है. इसके अलावा आप समय भी अपने हिसाब से चुन सकते हैं कि आपको कब काम शुरू करना है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment