Vivo T5e 5G Launched in India: Price, Specs and Best Features Under ₹14,000

Vivo ने भारत में अपनी T5 सीरीज का नया और किफायती स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है. यह फोन Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G के बाद सीरीज का चौथा मॉडल है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है. फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर, 4GB रैम और 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह बैटरी लगातार 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक का साथ दे सकती है. आइए इसके फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.

Vivo T5e की कीमत

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है. आप इसे Vivo के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं . वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Aero Blue और Shadow Grey जैसे दो स्टाइलिश रंगों में उपलब्ध है.

Vivo T5e के फीचर्स

  • Vivo का ये नया फोन Android 16 पर बेस्ड लेटेस्ट OriginOS 6 के साथ आता है.
  • फोन में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है.
  • कंपनी का दावा है कि यह फोन Military-Grade Durability सर्टिफिकेशन के साथ आता है.
  • फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट दिया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और हल्की-फुल्की गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है.
  • इसमें 4GB रैम मिलती है, जिसे 4GB वर्चुअल रैम की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. वहीं, 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर MicroSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
  • फोन के रियर में 8MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • Vivo T5e में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. बैटरी खत्म होने पर इसे 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment