Moto g77 POWER Price Features: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और एक ऐसे फोन की तलाश में हैं, जिसकी बैटरी भी लंबी चले और कैमरा क्वालिटी भी एकदम लाजवाब हो, तो मोटोरोला ने आपकी तलाश पूरी कर दी है. टेक जगत की दिग्गज कंपनी Motorola ने भारत में अपना नया Moto g77 POWER को लॉन्च कर दिया है.
सबसे अच्छी बात यह है कि इस फोन को 25 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया गया है. इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और Sony का दमदार कैमरा सेंसर दिया गया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और पहली सेल से जुड़ी हर एक जरूरी बात.
Moto g77 POWER कीमत
बात करें इस नए स्मार्टफोन की कीमत, तो Moto g77 POWER के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है. रैम बूस्ट फीचर के जरिए इसकी रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है, वहीं माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड भी कर सकते हैं.
यह फोन तीन शानदार कलर्स में आता है, जो हैं PANTONE Nautical Blue, PANTONE Fuchsia Red और PANTONE Impenetrable. इसके अलावा, Jio यूजर्स के लिए एक खास OTT Pass भी ऑफर है, जिसके तहत 200 रुपये प्रति महीने में 15 ऐप्स का एक्सेस मिलेगा.
Moto g77 POWER फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
बात करें इस फोन में मिलने वाले कैमरा की तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. Quad Pixel टेक्नोलॉजी वाला 50MP का Sony LYTIA 600 मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है.
सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है. इस फोन में 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट के साथ आता है.
इस डिवाइस की सबसे बड़ी खास बात है इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं.
Moto g77 POWER मजबूती और सिक्योरिटी
सुरक्षा के नजरिए से Moto g77 POWER में Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग और IP64 वॉटर-रिपेलेंट डिजाइन मिलता है. यह फोन Android 16 के साथ आता है, जिसे Android 17 का अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, फेस अनलॉक, ThinkShield और Moto Secure जैसे फीचर्स हैं. साथ ही, यह स्मार्टफोन Google Gemini और Circle to Search को भी सपोर्ट करता है.