Tata Nexon Camo Edition भारत में लॉन्च, कीमत 9.99 लाख से शुरू, जानिए क्या है खास

Tata Nexon Camo Edition Introduced: टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी सबसे जयादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV Nexon का नया Camo Edition लॉन्च कर दिया है. टाटा नेक्सॉन के भारतीय बाजार में सफर के 10 साल पूरे होने के मौके पर इस स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है. इस नए लिमिटेड-पीरियड मॉडल की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 13.94 लाख रुपये तक जाती है. इस नए एडिशन में कॉस्मेटिक बदलावों, नए प्रीमियम कलर ऑप्शन्स और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है. आइए जानते हैं Nexon के इस स्पेशल वेरिएंट की पूरी डिटेल्स.

क्या-क्या बदला है नए Nexon Camo में?

डिजाइन और लुक की बात करें तो नए नेक्सॉन कैमो एडिशन को दो नए और खास एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स Munnar Mist और Coorg Cloud में लॉन्च किया गया है. Munnar Mist एक डीप ग्रीन शेड है जो रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदलता दिखता है, वहीं कूर्ग क्लाउड में सिल्वर हाइलाइट्स के साथ मेटैलिक ग्रे फिनिश दी गई है. इसके साथ ही गाड़ी के फ्रंट फेंडर्स पर Camo Badges और फ्रंट सीट्स के हेडरेस्ट पर कैमो-थीम वाली परफोरेशन दी गई है.

इंटीरियर और टेक में बड़ा अपग्रेड

वहीं केबिन के अंदर इस स्पेशल वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी इंफोटेनमेंट स्क्रीन में देखने को मिलेगा. कंपनी ने इसमें पुरानी 10.25-इंच स्क्रीन की जगह अब एक बड़ा 12.3-इंच का Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके साथ ही 10.25-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो अब एम्बेडेड नेविगेशन सपोर्ट के साथ आता है. एक और बड़ा फीचर सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिहाज से जोड़ा गया है, वह है इंटीग्रेटेड डैशकैम, जो 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ काम करता है और इंपैक्ट-इवेंट रिकॉर्डिंग के साथ 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है.

फीचर्स और सेफ्टी से है भरपूर

इन नए अपडेट्स के साथ ही, नेक्सॉन कैमो एडिशन में स्टैंडर्ड मॉडल वाले तमाम प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं. इसमें वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सबवूफर के साथ 9-स्पीकर का JBL ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 7 ADAS फीचर्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और टाटा का सुरक्षित एक्टिव व पैसिव सेफ्टी पैकेज दिया गया है.

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन्स

टाटा नेक्सॉन कैमो को तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है-

1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल- 120bhp पावर और 170 Nm टॉर्क

1.5-लीटर टर्बो-डीजल- 115bhp पावर और 260 Nm टॉर्क

1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल iCNG- 100bhp पावर और 170 Nm टॉर्क

इनमें वेरिएंट और इंजन के हिसाब से 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है.

प्राइज लिस्ट भी देख लीजिए

2

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment