itel ने भारत में सस्ता बजट फ्रेंडली 5G फोन लॉन्च कर दिया है। हांगकांग बेस्ड कंपनी का यह लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और हॉरिजोन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। itel का यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन City 300 5G के नाम से पेश किया गया है। इसे कंपनी ने बेसिक डेली यूज डिवाइस के तौर पर उतारा है। कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में सस्ता फीचर फोन लॉन्च किया है। आईटेल का यह फोन itel Ace 3 Heera के नाम से पेश किया गया है। यह फोन वाटरप्रूफ फीचर के साथ आता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।
itel City 300 5G की कीमत
itel का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB में आता है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- Dark Ruby, Mist Beige और Bold Indigo में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के 1.3 लाख रिटेल आउटलेट्स और लीडिंग रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।
itel City 300 5G के फीचर्स
आईटेल का यह बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन 6.67 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए 2.5D ग्लास फिनिश मिलता है। यह फोन महज 18.4mm मोटा है।
itel City 300 5G चिपसेट
itel के इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 10 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। इसमें NCRA टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर्स को फ्री कॉलिंग सुविधा उपलब्ध कराता है। यह Andorid 16 Go प्लेटफॉर्म पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह एक क्लीन OS है, जिसकी वजह से यूजर्स को क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।
itel City 300 5G बैटरी
यह स्मार्टफोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए 10W USB Type C दिया गया है। कैमरे की बात करें तो यह फोन 13MP के मेन ऑटोफोकस सेंसर के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।