Kia का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹9.78 लाख में लॉन्च हुई नई Sonet डीजल ऑटोमैटिक, लुक और फीचर्स देखकर हो जाएंगे दीवाने

2026 Kia Sonet Launched: किआ इंडिया ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी, Sonet का साल 2026 का नया मॉडल अपडेट लॉन्च कर दिया है इस बार कंपनी का पूरा ध्यान ऑटोमैटिक कारों को आम आदमी के बजट में लाने पर है. इस लॉन्चिंग की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी कीमतें हैं किआ Sonet के डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब मात्र 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है वहीं, रफ्तार के शौकीनों के लिए टर्बो पेट्रोल DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) वेरिएंट को 9.9 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है इस सेगमेंट में यह पहली बार है जब किसी कंपनी ने 10 लाख रुपये से कम कीमत में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर डीजल इंजन और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प दिया है.

2026 Kia Sonet बोल्ड लुक

2026 किआ Sonet को और भी आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने एक नया ‘मैग्मा रेड’ (Magma Red) कलर शामिल किया है इसके अलावा ग्राहकों के पास इंपीरियल ब्लू, प्यूटर ऑलिव, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल और ऑरोरा ब्लैक पर्ल जैसे कई रंग चुनने का विकल्प होगा प्रीमियम अहसास के लिए एक्स-लाइन (X-Line) ट्रिम में ‘मैट ग्रेफाइट’ जैसा खास रंग भी मिलता रहेगा ये नए रंग Sonet की स्पोर्टी बनावट को और ज्यादा उभारते हैं, जिससे यह सड़क पर चलते हुए अलग ही नजर आती है.

2026 Kia Sonet वेरिएंट्स 

किआ ने ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को निचले वेरिएंट्स तक पहुँचा दिया है अब टर्बो पेट्रोल के साथ सबसे किफायती 7-DCT विकल्प HTK (O) वेरिएंट में मिलेगा वहीं, डीजल में ऑटोमैटिक का मजा लेने के लिए अब HTE (O) वेरिएंट उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत पहले वाले किफायती मॉडल (HTK (O) D AT – 10.72 लाख) से भी काफी कम रखी गई है इस रणनीति से किआ ने उन ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की है जो पहले बजट कम होने के कारण मैन्युअल कार खरीदने पर मजबूर थे.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment