वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Syros को ऑफर किया जाता है। अब इस एसयूवी के 2026 वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किन वेरिएंट्स को जोड़ा गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
2026 Kia Syros लॉन्च
किआ की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 2026 किआ सिरोस को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कई बदलाव किए गए हैं और कई नए वेरिएंट्स को जोड़ा गया है।
2026 Kia Syros नए वेरिएंट्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी HTE, HTE (O), HTK+ (O), HTX (O) के साथ ही कई नए वेरिएंट्स को ऑफर किया है। साथ ही इसके HTK+ वेरिएंट से आगे के वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया गया है।
2026 Kia Syros अपडेट
किआ सिरोस में निर्माता की ओर से बॉडी कलर के एयरो इंसर्ट, एलईडी फॉग लैंप, रियर बंपर अपडेट के साथ रियर में एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल, ओरिवल मिरर्स, HTX और HTX (O) वेरिएंट्स में नए 17 इंच अलॉय व्हील्स, नियॉन ब्रेक कैलिपर, तीन नए पेंट विकल्प भी दिए गए हैं।
2026 Kia Syros कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में भी बदलाव किया गया है। अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.79 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
किआ की ओर से सिरोस को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Brezza, Maruti Fronx, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।