भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पसंदीदा प्रीमियम हैचबैक बलेनो को नए हाई-टेक अवतार में लॉन्च कर दिया है. 2026 Maruti Baleno Facelift नया मॉडल न सिर्फ देखने में पहले से ज्यादा आकर्षक है, बल्कि इसमें सेफ्टी, परफॉर्मेंस और लग्जरी का ऐसा मेल दिया गया है जो मिड रेंज वाली कारों में कम ही देखने को मिलता है.
मारुति सुजुकी की इस प्रीमियम हैचबैक Baleno की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी है. नई Baleno में सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि इंजन, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. नई Baleno की सबसे खास बात इसमें दिया गया Level 2 ADAS सिस्टम है. इस फीचर के साथ Baleno अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कारों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही इस नई कार में नया पेट्रोल इंजन भी दिया गया है.
नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
2026 Maruti Baleno में नया 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल रहा है. यही इंजन कंपनी की Swift और Dzire में भी इस्तेमाल किया जाता है. नए इंजन के साथ Baleno में पहले मिलने वाले पावरट्रेन को बदल दिया गया है. इसके साथ ही कंपनी इसमें टर्बो इंजन देने के बजाय नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल की है.
केबिन में भी मिले नए फीचर्स
फेसलिफ्ट के साथ Baleno के केबिन में भी कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. इस नई कार में अब कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड भी दिया गया है. इसका फायदा यह है कि लंबे समय तक फोन चार्ज करने पर स्मार्टफोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. इसके साथही कार में Clarion का ऑडियो सिस्टम दिया गया है. आगे की सीटों में वेंटिलेशन फीचर भी शामिल किया गया है. मारुति का दावा है कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में यह फीचर पहली बार दिया गया है.
ADAS बना सबसे बड़ा अपग्रेड
नई Baleno का सबसे बड़ा अपडेट इसका Level 2 ADAS सिस्टम है. यह तकनीक ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की मदद करती है और सड़क पर सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के फीचर्स देती है. ADAS पैकेज में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इन फीचर्स की सहायता से ट्रैफिक और हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को ज्यादा मदद मिलती है.
सेफ्टी में भी बड़े बदलाव
मारुति ने नई Baleno में सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया है. अब कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं. इसके साथ ABS के साथ EBS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. 6.10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत के साथ 2026 Maruti Baleno फेसलिफ्ट में नया इंजन, Level 2 ADAS, बेहतर सेफ्टी और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इन बदलावों के साथ कंपनी ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Baleno को पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस बनाने की कोशिश की है.