Audi SQ8 भारत में हुई लॉन्च, 4 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल से लेकर 8 एयरबैग सेटअप से है लैस

Audi SQ8 Launched in India: ऑडी ने भारत में अपनी दमदार Audi SQ8 को ऑफीशियली लॉन्च कर दिया है, जो कि एक प्रीमियम परफॉर्मेंस एसयूवी है. स्टैंडर्ड Q8 और टॉप-रेंज RS Q8 के बीच की पोजीशन पर आने वाली SQ8 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं. इस नए मॉडल की कीमत 1.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Audi SQ8 इंजन और पावर 

Audi SQ8 में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है. ये 500 hp की मैक्स पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ऑडी के सिग्नेचर ‘quattro’ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बदौलत यह SUV महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक है.

Audi SQ8 डिजाइन 

देखने में यह SUV अपने कूपे-स्टाइल सिल्हूट के चलते काफी अग्रेसिव लगती है. इसमें HD मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स के साथ ऑडी लेजर लाइट दी गई है, जिसमें चार अलग-अलग लाइट सिग्नेचर चुनने का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही 22-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, ‘S’ बैजिंग वाले रेड ब्रेक कैलिपर्स और एल्युमीनियम फिनिश वाली बोल्ड सिंगलफ्रेम ग्रिल भी इसमें मिल जाती हैं.

Audi SQ8 इंटीरियर 

SQ8 का इंटीरियर लग्जरी और स्पोर्टीनेस का बेहतरीन कॉम्बो है. इसके अंदर फ्रंट में ‘S’ एम्बॉसिंग वाली स्पोर्ट सीटें दी गई हैं, जो डायनामिका माइक्रोफाइबर और लेदर से बनी हैं. ग्राहकों को इसमें वैल्कोना लेदर, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन वाली सीटों का विकल्प भी मिलता है. 30 कलर ऑप्शंस वाली एम्बिएंट लाइटिंग और मैट ब्रश एल्युमीनियम इनलेज़ केबिन को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं.

Audi SQ8 फीचर्स 

इसमें ‘ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस’ और MMI नेविगेशन के साथ टच रिस्पॉन्स सिस्टम दिया गया है. म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए इसमें Bang & Olufsen का 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम है, जिसमें 17 स्पीकर्स और 730 वॉट का आउटपुट मिलता है. इसके अलावा 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सॉफ्ट-क्लोज डोर्स ट्रिप को और भी आरामदायक बनाते हैं.

Audi SQ8 सेफ्टी फीचर्स

Audi SQ8 में ग्राहकों को 8 एयरबैग्स, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे हाइटेक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment