Bajaj की नई Pulsar N250SS लॉन्च, धांसू फीचर्स और दमदार लुक जीत लेगा दिल, जानिए कीमत

इंडिया में बजाज कंपनी की टू-व्हीलर सभी युवाओं के दिलों पर राज करती हैं. जिसमें पल्सर बाइक की अलग ही डिमांड देखने को मिलती है. जबकि अब बजाज ने अपनी लोकप्रिय पल्सर सीरीज का नया फ्लैगशिप वेरिएंट बजाज पल्सर N250SS आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नई 250cc बाइक को केवल विजुअल बदलावों तक सीमित नहीं रखा है. बल्कि इसमें पावरफुल इंजन, नया गियरबॉक्स और सेगमेंट-फर्स्ट एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स दिए हैं.

बता दें कि पल्सर में कई ऐसे हाई-टेक फीचर्स शामिल किए गए हैं जो बड़ी और महंगी प्रीमियम बाइक्स में देखने को मिलते हैं. जबकि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये रखी गई है. जो अपने सेगमेंट के अन्य की तुलना में काफी सही है. चलिए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि नई Pulsar N250SS में क्या-क्या खास और दिल जीत लेने वाले फीचर्स दिए गए हैं.

मिलेगा अब 6-स्पीड गियरबॉक्स

बता दें कि नई Pulsar N250SS में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव इसका नया 4-वॉल्व इंजन है. यह इंजन 25 PS की अधिकतम पावर और 22 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

जो पुराने 2-वॉल्व इंजन के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड है. इसके अलावा कंपनी ने पुराने 5-स्पीड गियरबॉक्स को हटाकर इसमें नया 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है. जबकि छठा गियर जुड़ने से हाई-स्पीड क्रूजिंग के दौरान इंजन पर दबाव कम पड़ेगा और हाईवे राइडिंग पहले से ज्यादा स्मूथ और आरामदायक होगी.

गूगल मैप्स के साथ 5-इंच TFT कंसोल

जबकि टेक-लवर्स के लिए इस बाइक का नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सबसे बड़ा आकर्षण है. क्योंकि इसमें 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है. जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ-साथ गूगल मैप्स मिरिंग का फीचर मिलता है. जिससे राइडर की स्क्रीन पर सीधे मैप्स का व्यू दिखाई देगा. इसके साथ ही कॉल/SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

कई राईडिंग मोड्स से लैस है बाइक

बता दें कि बजाज ने पल्सर N250SS में राइडिंग को और ज्यादा थ्रिलिंग बनाने के लिए बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर फीचर जोड़ा है. इसकी मदद से राइडर बिना क्लच दबाए तेजी से गियर अप-शिफ्ट और डाउन-शिफ्ट कर सकता है.

जबकि इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी के साथ मल्टीपल राइडिंग मोड्स और डुअल-चैनल एबीएस का सपोर्ट मिलता है. जिससे हर मौसम और रास्ते पर बाइक पर पूरा कंट्रोल बना रहता है.

Bajaj Pulsar N250SS लुक्स में क्या है खास?

अब बात करें अगर बाइक के लुक की तो इसमें 4 नए प्रीमियम कलर ऑप्शंस और आकर्षक स्पॉर्टी ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है. फ्रंट में मजबूत गोल्डन यूएसडी फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक दिया गया है.

जबकि सेफ्टी के लिए 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ पैनिक ब्रेक अलर्ट और हैज़ार्ड स्विच भी मौजूद हैं. कुल मिलाकर 1.60 लाख रुपये से कम के बजट में यह नई पल्सर फीचर्स, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का एक जबरदस्त पैकेज साबित हो रही है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment