BYD Atto 1 Electric Car: इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी BYD ने हाल ही में अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक Atto 1 को शोकेस किया है. चीन और फिलीपींस जैसे देशों में ‘सीगल’ के नाम से मशहूर ये कार अब दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में एंट्री कर चुकी है. भारतीय ऑटो मार्केट में भी अब इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं. आपको बता दें कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है जो देखने में लैंबोर्गिनी ऊरुस जैसी नजर आती है.
इंडोनेशिया में BYD Atto 1 को दो मेन वेरिएंट्स ‘डायनेमिक’ और ‘प्रीमियम’ में उपलब्ध है. इसमें सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका ‘प्रीमियम’ मॉडल है, जिसमें कंपनी ने बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग, दी गई है. अपनी कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स के कारण ये कार ऐसे लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर उभरी है जो पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं.
BYD Atto 1 Electric Car रेंज और बैटरी परफॉरमेंस
परफॉरमेंस के मामले में Atto 1 काफी दमदार है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 30 kWh की बैटरी मिलती है जो 300 किमी की रेंज देती है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट में 38.88 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 380 किमी (NEDC) तक चल सकता है. खास बात यह है कि इसे 40 kW के DC फास्ट चार्जर से बहुत कम समय में चार्ज किया जा सकता है, जो शहरी इस्तेमाल के लिए बेहतरीन है.
BYD Atto 1 Electric Car कॉम्पैक्ट डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Atto 1 को BYD के आधुनिक e-Platform 3.0 पर तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 3,925 mm है, जो इसे भीड़भाड़ वाले शहरों और तंग गलियों में चलाने के लिए बेहद आसान बनाती है. इसका आकार भारत में बिकने वाली टाटा टियागो EV और सिट्रोएन eC3 के लगभग बराबर है, जिससे यह एक परफेक्ट फैमिली हैचबैक की कैटेगरी में फिट बैठती है.
BYD Atto 1 Electric Car इंजन की पावर और ड्राइविंग मोड
इस कार के फ्रंट में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 74 bhp की पावर और 135 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह ताकत शहर के ट्रैफिक और रोजाना के ऑफिस आने-जाने के लिए पर्याप्त से भी ज्यादा है. इसके अंदर का केबिन भी काफी प्रीमियम है, जिसमें बड़ी टचस्क्रीन और हाईटेक डैशबोर्ड लेआउट मिलता है, जो बड़ी BYD कारों की याद दिलाता है.
BYD Atto 1 Electric Car कीमत और भारत में लॉन्च
कीमत के मामले में इंडोनेशिया में इसकी शुरुआत 6.8 लाख (भारतीय करंसी के अनुसार) से होती है, जबकि टॉप मॉडल 8.2 लाख के आसपास है. भारत में अगर इसे असेंबल करके बेचा जाता है, तो यह टाटा टियागो EV और पंच EV के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है.