Ducati Desmo450 MX: प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली दुनिया की मशहूर कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में Desmo450 MX बाइक को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये एक मोटोक्रॉस बाइक है, जिसे खासतौर पर प्रोफेशनल ऑफ-रोडिंग और रेसिंग के लिए डिजाइन किया गया है. भारत में तेजी से बढ़ते ऑफ-रोड एडवेंचर सेगमेंट के लिए कंपनी ने बाइक लॉन्च की है.
Ducati Desmo450 MX इंजन और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस बाइक में 450 सीसी का इंजन दिया गया है. ये इंजन 46.7 किलोवाट (लगभग 63.5 PS) की जबरदस्त पावर पैदा करने में सक्षम है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसकी ताकत और हल्का वजन इसे मोटोक्रॉस की दुनिया में एक ‘बीस्ट’ बनाता है.
Ducati Desmo450 MX फीचर्स और सेफ्टी
डुकाटी ने अपनी इस बाइक में कई राइडिंग मोड्स, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), इंजन ब्रेक कंट्रोल (EBC) और पावर लॉन्च जैसे फीचर्स दिए हैं. सेफ्टी के लिए इस बाइक में ‘फॉल डिटेक्शन’ सिस्टम दिया है, जो गिरने की स्थिति में सक्रिय हो जाता है. इसके अलावा, बाइक में क्विक शिफ्टर, लिथियम-आयन बैटरी और एडजस्टेबल हैंडल बार जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं.
Ducati Desmo450 MX कीमत और उपलब्धता
भारत में Ducati Desmo450 MX की एक्स-शोरूम कीमत 17,23,600 रुपये रखी गई है. प्रीमियम और एक्सक्लूसिव होने के कारण यह बाइक फिलहाल केवल 4 शहरों के चुनिंदा शोरूम (नई दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे) में ही उपलब्ध होगी. इस बाइक को एडवेंचर लवर्स के लिए लॉन्च किया गया है. भारत में इस मोटरसाइकिल को खरीदने के लिए ग्राहकों के बीच जोरदार एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.