रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक पुराने दौर की मशहूर Flying Flea पर बेस्ड है. इसमें आपको मॉडर्न तकनीक और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएगा. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है.
अगर ग्राहक बैटरी के साथ बाइक खरीदते हैं तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये है. वहीं कंपनी ने इसे Battery-as-a-Service मॉडल के साथ भी पेश किया है. इस ऑप्शन में ग्राहक बाइक बिना बैटरी खरीदे सकते हैं, जिससे इसकी शुरुआती कीमत घटकर 1.99 लाख रुपये रह जाती है. बाद में बैटरी के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी.
दिल्ली में इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत की बात करें तो इसकी 2.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्जेस मिलाने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत 2.88 लाख रुपये के करीब हो जाएगी.
Flying Flea C6 Electric Bike बाइक की रेंज और स्पीड
नई Flying Flea C6 में 3.91 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 154 किलोमीटर की IDC रेंज देने का दावा करती है. इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 15.4 kW की पावर और 60 Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह बाइक केवल 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है. यानी शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी यह बाइक अच्छा परफॉर्म कर सकती है.
Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो Flying Flea C6 में रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. इसमें एलईडी हेडलाइट, क्लासिक बॉडी स्टाइल और खास Girder फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है, जो इसे दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक्स से अलग पहचान देता है. बाइक का लुक पुराने Flying Flea मॉडल की याद दिलाता है, लेकिन इसमें मॉडर्न तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया गया है.
फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी एडवांस है. इसमें 3.5 इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसमें नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा बाइक में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, OTA अपडेट, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, की-लेस सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS, कई राइडिंग मोड्स और टिप-ओवर अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. यानी यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं, बल्कि पूरी तरह कनेक्टेड स्मार्ट मोटरसाइकिल है.