Hero Glamour Xtec 2026 – हीरो मोटोकॉर्प ने 2026 में अपनी लोकप्रिय और दमदार कम्यूटर बाइक Glamour Xtec को नए अपडेटेड वर्जन के साथ फाइनली मार्केट में लॉन्च कर दिया है। हीरो की यह बाइक अब पहले से भी ज्यादा स्मार्ट स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है।
Hero Glamour Xtec 2026 के साथ फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया जाता है। इस बाइक में अब से E20 फ्यूल और OBD2B नॉर्म्स इंजन मिलने वाला है और यह बाइक लगभग 72KMPL तक सर्टिफाइड माइलेज निकाल कर देगी। आइये जानते है इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारियां डिटेल् में।
Hero Glamour Xtec 2026 का प्रीमियम डिजाइन
इस बाइक के डिजाइन की बात करें तो यह पहले से भी ज्यादा आकर्षक हो गया है इसमें मैट फिनिश कलर ऑप्शन, 3D ब्रांडिंग और सिल्वर रिम टेप्स दिए जाते हैं साथ ही टैंक मस्कुलर किया गया है और अलॉय व्हील्स भी लगे हुए मिल जाते हैं जो इस बाइक को स्पोर्टी अपील देते हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स
इस बाइक का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र इसके फीचर्स है इसमें डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा हुआ मिल जाता है जिसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर पोजिशन इंडिकेटर, रियल टाइम माइलेज और USB चार्जिंग पोर्ट जैसी खूबियां भी शामिल है। इसमें बैंक एंगल सेंसर का सपोर्ट मिलेगा इसके उपयोग से गिरने की स्थिति में यह बाइक ऑटोमेटेकली इंजन को ऑफ कर देती हैं।
इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज
इस बाइक को पावर देने के लिए 124.7cc का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है यह इंजन अपनी क्षमता के अनुसार 7500 RPM पर 10.72 bhp की पावर और 6000 RPM पर 10.6 Nm का टॉर्क कंटीन्यूअस जनरेट कर सकता है इसके इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ i3S (Idle Stop-Start System) और ऑटो सेल टेक्नोलॉजी दी गई है। यह बाइक लगभग 77 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
सस्पेंशन
इस बाइक में आगे की तरफ 30mm टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर का उपयोग किया गया है। जो भारतीय मार्केट की कच्ची और पक्की सड़कों पर भी अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट्स और DRLs मिलेंगे जो रात्रि में काफी अच्छी विजिबिलिटी निकाल कर देते हैं।
ब्रेकिंग सिस्टम
इसकी ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके साथ दो वेरिएंट मिलने वाले हैं एक में ड्रम ब्रेक और दूसरे में फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प का सपोर्ट दिया गया है। इसमें डिस्क ब्रेक वेरिएंट में आगे की तरफ 240mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 130mm का ड्रम ब्रेक मौजूद है। साथ ही कंपनी ड्रम वेरिएंट में दोनों पहियों में 130mm ड्रम ब्रेक दे रही है।
4 कलर वेरिएंट के साथ
भारतीय मार्केट में इस बाइक को 4 कलर वेरिएंट के साथ लांच किया गया है। जिसमें मुख्यतः Candy Blazing Red, Metallic Nexus Blue, Glossy Black और Grey Blue Stripe शामिल है।
Hero Glamour Xtec 2026 की कीमत
अगर आप भी इस बाइक को लेना चाहते हैं तो यह दो वेरिएंट ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक के साथ मिल जाएगी जिसमें एक्स-शोरूम कीमत ₹90,099 से प्रारंभ होती है और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत ₹94,871 तक पहुंच जाएगी।