Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप और 6,500mAh बैटरी जैसे फीचर भी मिलेंगे।
Infinix ने यहाँ सबसे ज़्यादा मेहनत दो चीज़ों पर की है, फोन का लुक और इसका पिछला हिस्सा।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition Design
बैक पैनल पर Pininfarina से प्रेरित कार्बन फिनिश दी गई है, और पूरी बॉडी को 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम के साथ पेश किया गया है। किनारों और कैमरा मॉड्यूल पर दौड़ती लाल एक्सेंट लाइन्स इसे मोटरस्पोर्ट वाला फील देती हैं।
सबसे दिलचस्प चीज़ है पीछे लगी Active Matrix डिस्प्ले, एक डॉट-मैट्रिक्स सेकेंडरी स्क्रीन, जिस पर नोटिफिकेशन, टाइम और बैटरी स्टेटस दिखता है। XOS 16 के Matrix Studio से आप इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। हल्की धूल और छींटों से बचाव के लिए आपको इसमें IP64 रेटिंग भी मिलेगी।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition Specifications
सामने 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और महज़ 1.87mm बेज़ल के साथ आती है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है।
रोज़मर्रा के काम और गेमिंग को Snapdragon 7s Gen 4 चिप संभालती है, जिसके साथ 3D Ice VC कूलिंग चैंबर और XBoost Esports Mode भी है। फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition Camera & Battery
फोटोग्राफी के लिए आपको यहां पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा और आगे सेल्फी के लिए 13MP कैमरा। इसे अलावा इसमें 4K वीडियो, Dual Video Mode और AI Studio एडिटिंग टूल्स का सपोर्ट भी है।
पावर के लिए 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा साइड में Folax के लिए One Tap AI बटन, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटर करने वाला हेल्थ सेंसर, और JBL-ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर भी हैं।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition Price
फोन सिर्फ़ काले (Torino Black) रंग में आएगा और इसकी बिक्री 29 जून दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफ़र के तहत Axis, HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट, और पुराने फोन के एक्सचेंज पर ₹2,000 तक का अतिरिक्त बोनस मिल रहा है।
- 8GB + 256GB – ₹37,999 (बैंक ऑफ़र के बाद ₹35,999)