Kia Carens EV और BYD eMax 7 से मुकाबला करने उतरी VinFast MPV 7, रेंज और फीचर्स में जानें कौन किस पर भारी

वियतनाम की ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी VinFast ने आज मार्केट में अपनी नई मल्टी पर्पज व्हीकल VF MPV 7 को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार जो मार्केट में लॉन्च हुई है. इससे पहले कंपनी VF6 और VF7 को लाई थी, जिसे ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिला है.

इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में इस कार का मुकाबला सिर्फ 2 कार से होगा. इसमें एक है Kia Carens Clavis EV और दूसरी कार है BYD eMax 7. ये दोनों ही कार विनफास्ट की नई एमपीवी कार के प्राइस प्वाइंट पर ही आती हैं.

अगर आप आने वाले समय में किसी इलेक्ट्रिक फैमिली कार को खरीदना चाह रहे हैं तो पहले इन तीनों कार की तुलना देख लें. यहां जान लें कि इन तीनों कार में से कौन-सी गाड़ियां ज्यादा बढ़िया रेंज दे रही हैं और किसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं?

कीमत के मोर्च पर कौन सस्ती?

कीमत की बात करें तो इन तीनों कार में सस्ती कार Kia Carens Clavis EV है. इसके बाद दूसरे नंबर पर VinFast MPV 7 का नाम आता है और तीसरी कार, जो थोड़ी महंगी है उसका नाम है BYD eMax 7. यहां इन तीनों कार की कीमत की जानकारी दी गई है –

Kia Carens Clavis EV

  • 17.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत
  • 24.99 लाख रुपए टॉप वेरिएंट की कीमत

VinFast MPV 7

  • इस कार की कीमत 24.49 लाख रुपए
  • ये कार सिंगल वेरिएंट में ही उपलब्ध

BYD eMax 7

  • इस कार की शुरुआती कीमत 26.90 लाख रुपए
  • इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 29.90 लाख रुपए

कौन-सी कार देती है बढ़िया रेंज?

  • Kia Carens Clavis EV – 404 km-490 km
  • VinFast MPV 7 – 517 km
  • BYD eMax 7 – 420-530 km

फीचर्स के मामले में कौन बेस्ट?

Kia Carens Clavis EV में मिलते हैं ये फीचर्स

  • 360 डिग्री कैमरा, ADAS
  • पैनारॉमिक सनरूफ
  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

VinFast MPV 7 के फीचर्स

  • ABS, EBD, BA
  • ESC और TCS
  • 4 एयरबैग्स
  • हिल स्टार्ट असिस्ट
  • रोल ओवर मिटिगेशन
  • इमरजेंसी सिग्नल सिस्टम
  • सभी डिस्क ब्रेक
  • इंटीग्रेटेड डायनामिक ब्रेक्स

BYD eMax 7 के फीचर्स

  • 12.8 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन
  • 360 डिग्री कैमरा
  • व्हीकल टू लोड टेक्नोलॉजी
  • पैनारॉमिक सनरूफ
  • 6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS

क्यों खास है फैमिली कार?

भारत में फैमिली कार सेगमेंट काफी पॉपुलर है. ये मोटे तौर पर 7-सीटर कैपिसिटी में आती है. इस सेगमेंट में कई सारी गाड़ियां पहले से ही हैं लेकिन इलेक्ट्रिक कार के भी ऑप्शन्स लगातार बढ़ रहे हैं. इलेक्ट्रिक कार में इन तीनों कार के अलावा, 7-सीटर कैपिसिटी में एक और कार आती है और वो है – MG M9. हालांकि इस कार की कीमत 75.90 लाख रुपए है और ये प्रीमियम सेगमेंट में आती है.

आपके काम की बात

अगर आप बजट में इलेक्ट्रिक फैमिली कार लेना चाहते हैं तो Kia Carens Clavis EV एक अच्छा ऑप्शन है. वहीं, अगर आप बैलेंस्ड पैकेज के साथ बेहतर रेंज चाहते हैं तो VinFast VF MPV 7 सही विकल्प बन सकती है.

दूसरी तरफ, अगर आप प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा टेक्नोलॉजी चाहते हैं तो BYD eMax 7 बेहतर चॉइस हो सकती है. कुल मिलाकर, तीनों कार अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने बजट, फीचर्स और रेंज को ध्यान में रखना जरूरी है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 इन तीनों में सबसे सस्ती EV MPV कौन-सी है?

Kia Carens Clavis EV सबसे सस्ती है.

Q2 सबसे ज्यादा रेंज किस कार में मिलती है?

BYD eMax 7 (530 km तक) और VinFast VF MPV 7 (517 km).

Q3 VinFast MPV 7 की कीमत कितनी है?

करीब ₹24.49 लाख.

Q4 फीचर्स के मामले में कौन आगे है?

BYD eMax 7 और Kia Carens Clavis EV में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

Q5 क्या ये सभी 7-सीटर कार हैं?

हां, तीनों ही 7-सीटर फैमिली कार हैं.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment