कमर्शियल सेगमेंट में भूचाल! Mahindra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन UDO, बैटरी और फीचर्स दमदार

भारत में निजी वाहनों के साथ ही कमर्शियल सेगमेंट के वाहनों की भी बड़ी मांग रहती है। कई निर्माताओं की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में कई बेहतरीन‍ विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। इस सेगमेंट में हाल में ही Mahindra Udo को भी लॉन्‍च किया गया है। इस इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra UDO लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन के तौर पर महिंद्रा उडो को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इसे इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया स्‍कूटर सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है।

Mahindra Udo खासियत

निर्माता की ओर से इसको हवाई जहाज से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। जिसमें ज्‍यादा बेहतर सीट, अतिरिक्‍त लेगरूम और हेडरूम के साथ ही बेहतर सीटिंग व्‍यवस्‍था की गई है। इसमें स्‍वतंत्र रियर सस्‍पेंशन और ड्यूल फोर्क फ्रंट सस्‍पेंशन को दिया गया है। स्‍कूटर में ड्राइविंग के तीन मोड दिए गए हैं, जिसमें रेंज, राइड और रेस शामिल हैं। स्‍कूटर में रिवर्स, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्‍ड असिस्‍ट और क्रीप फंक्‍शन को भी दिया गया है।

Mahindra Udo दमदार बैटरी

महिंद्रा की ओर से इसमें 11.7 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिससे इसे 200 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें लगी मोटर से इसे 10 किलोवाट की पावर और 52 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी अधिकतम स्‍पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

Mahindra Udo कीमत

निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक तीन पहिया वाहन को भारत में 3.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इस पर निर्माता की ओर से 1.50 लाख किलोमीटर या छह साल की वारंटी को दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक लाख किलोमीटर तक मुफ्त सर्विस की सुविधा को भी दिया गया है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment