हमारे देश में बहुत पहले से ही मारुती सुजुकी गाड़ियों का क्रेज है और अब मार्केट में कई तरीके के ऑटोमोबाइल कंपनी होने के बाद भी मारुती की गाड़ियों का क्रेज अलग लेवल का है. क्योंकि, अभी भी लोग जब भी गाड़ी लेने की सोचते हैं उनके दिमाग में सबसे पहले मारुती की गाड़ी का ही ख्याल आता है. इस बीच कंपनी ने अपनी चहेती सेडान डिजायर के नए मॉडल को बाजार में उतारकर धूम मचा दी है. जबकि इस बार डिजायर में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है.
बता दें कि, कंपनी ने इस बार ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए नई डिजायर सीएनजी में एक ऐसा बड़ा बदलाव किया है. जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. अब इस पॉपुलर सेडान में पहली बार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स यानी AMT ट्रांसमिशन का विकल्प भी दे दिया गया है. हालांकि, आज हम इस खबर में बात करेंगे कि, नई डिजायर 1 किलो सीएनजी में कितने किलोमीटर की दूरी तय करेगी इसपर चर्चा करेंगे.
पहली बार मिला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
बता दें कि, मारुति सुजुकी ने नई डिजायर सीएनजी में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देकर एक नया इतिहास रच दिया है. इससे पहले सीएनजी गाड़ियों में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन ही देखने को मिलता था. जिससे भारी शहर के भारी ट्रैफिक में गाड़ी चलाना काफी थकाऊ हो जाता था.
जबकि कंपनी ने अपनी फैक्ट्री-फिटेड S-CNG टेक्नोलॉजी के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स को बहुत ही बारीकी से ट्यून किया है. यह गियरबॉक्स शहर के ट्रैफिक में बेहद स्मूथ और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. अब लोग सीएनजी की बचत के साथ-साथ ऑटोमैटिक कार का पूरा मजा बेहद कम दाम में एक साथ ले सकेंगे.
मिलेगा इतने किलोमीटर का माइलेज
वहीं, अब बात करें अगर नई मारुति डिजायर के सीएनजी वेरिएंट माइलेज की तो इस मामले में भी यह कार बाकी सभी गाड़ियों को काफी पीछे छोड़ देती है. कंपनी के आधिकारिक दावों के मुताबिक, यह कार 1 किलोग्राम सीएनजी में लगभग 36.47 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.
जिसके चलते डिजायर सीएनजी वेरिएंट देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान गाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. इस शानदार फ्यूल एफिशिएंसी की बदौलत रोज लंबी दूरी का सफर तय करने वाले वाहन चालकों के लिए हर महीने फ्यूल पर होने वाले खर्च में भारी कटौती देखने को मिलेगी.
मिला नया Z-सीरीज इंजन
बात करें अब इंजन की तो नई डिजायर में 1.2-लीटर का नया 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है. सीएनजी मोड पर यह दमदार इंजन 69 बीएचपी की पावर और 101.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में काबिल है.
भले ही सीएनजी मोड में पेट्रोल के मुकाबले पावर थोड़ी कम मिलती है लेकिन डेली ड्राइविंग और सिटी कम्यूट में इसकी परफॉर्मेंस काफी रिफाइंड लगती है. इसमें ईको और पावर मोड जैसे विकल्प भी मिलते हैं जो जरूरत के हिसाब से राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देते हैं.
सुरक्षा का रखा गया पूरा ध्यान
बता दें कि, कंपनी ने नई डिजायर के इंटीरियर और फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया है. इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.
वहीं, सेफ्टी के मामले में यह कार पीछे नहीं है क्योंकि, भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में इस सेडान को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. जबकि सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं जो आपके सफर को और भी सुरक्षित बना देते हैं.