Maruti Eeco Seven Seater Car : सेवन सीटर कारों की बाप है ये गाड़ी, बड़ी से बड़ी फैमिली मजे से हो जाती है इसमें सवार

Maruti Seven Seater Car Eeco: अगर आप अपना कोई बिजनेस शुरू कर रहे हैं और आपको एक अच्छे स्पेस वाली गाड़ी की तलाश है तो Maruti Eeco आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. ये गाड़ी पेट्रोल ऑप्शन में तकरीबन 20 किलोमीटर प्रति लीटर तो वहीं सीएनजी पर 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. किफायती होने के साथ ही ये काफी ज्यादा स्पेस ऑफर करती है. इसे बिजनेस पर्पज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप ये कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं. कंपनी इसे 5 और 6 सीटर ऑप्शन में पेश करती है.

Maruti Suzuki Eeco कीमत 

अगर बात करें तो ग्राहक इस कार को 5.20  लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीद सकते हैं. इस कीमत पर आमतौर पर हैचबैक कारें मौजूद हैं, जिनके टॉप मोडल की कीमत 10 लाख के पार चली जाती है. वहीं ये कार आधी कीमत पर उपलब्ध है और काफी ज्यादा बेनीफिट्स ऑफर करती है और फैमिली की जरूरतों के साथ ही इसे किसी बिजनेस की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसकी सर्विसिंग का खर्च भी काफी कम है इतना ही नहीं इसे ड्राइव करना भी काफी आसान है.

Maruti Suzuki Eeco के फीचर्स 

मारुति की ये वैन पेट्रोल और CNG ऑप्शन में मौजूद है. इसमें आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के फीचर्स के साथ मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इस वैन के पेट्रोल मॉडल से 19.71 kmpl का और CNG मॉडल 26.78 Km/kg तक का माइलेज मिलने का दावा करती है. इसके अलावा इस वैन में आपको 6 एयरबैग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो,  मैनुअल एसी और रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स के साथ-साथ EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं.

इन फीचर्स की बदौलत ये अपने सेगमेंट पर राज करती है और इसकी भारी डिमांड है. अगर आपका बजट 6 लाख रुपये से कम है तो आपके लिए इसे खरीदना एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment