Maruti Victoris CNG खरीदने का बना रहे हैं मन? जानिए ऑन-रोड कीमत, लोन और हर महीने की EMI का पूरा हिसाब

अगर आप एक ऐसी मिड-साइज SUV खरीदना चाहते हैं जिसमें CNG का ऑप्शन मिले और जिसकी रनिंग कॉस्ट पेट्रोल कारों के मुकाबले कम हो तो Maruti Victoris CNG आपके लिए एक ऑप्शन हो सकती है. Maruti Suzuki ने Victoris को मिड-साइज SUV सेगमेंट में पेश किया है और इसके CNG वर्जन को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए देखा जा सकता है जो SUV के साथ बेहतर फ्यूल इकॉनमी चाहते हैं.

अगर आप इस SUV को खरीदने की योजना बना रहे हैं और एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते तो कार लोन लेकर इसे खरीदा जा सकता है. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर गाड़ी खरीदने पर आपको हर महीने कितनी EMI देनी होगी?

कितनी है गाड़ी की ऑन-रोड कीमत?

  • Maruti Victoris CNG के LXI वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.54 लाख रुपये बताई गई है. एक्स-शोरूम कीमत वह कीमत होती है जो कार की बेस कीमत होती है, जबकि ग्राहक को गाड़ी खरीदते समय RTO, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी चार्ज भी देने पड़ते हैं.
  • अगर इस कार को दिल्ली में खरीदा जाता है, तो एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO और इंश्योरेंस के लिए खर्च करने होंगे. इसके अलावा TCS चार्ज भी शामिल किया गया है. इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Maruti Victoris CNG की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 13.42 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है.

2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर कितना लोन?

  • अब गाड़ी के फाइनेंस प्लान की बात करें तो Victoris CNG खरीदने के लिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. बाकी रकम के लिए बैंक से कार लोन लिया जा सकता है. इस कंडीशन में करीब 11.26 लाख रुपये की रकम बैंक से फाइनेंस करवानी होगी. यहां लोन की कैलकुलेशन एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर की गई है.
  • अगर बैंक से 11.26 लाख रुपये का कार लोन लिया जाता है और इस लोन पर 9 फीसदी सालाना ब्याज लगता है, तो लोन टाइम 7 साल रखने पर हर महीने करीब 18,123 रुपये की EMI देनी होगी. यानी ग्राहक को अगले 7 साल तक हर महीने लगभग 18 हजार रुपये बैंक को देने होंगे.
  • सात साल यानी 84 महीनों तक यह EMI चुकानी होगी. हालांकि, EMI की रकम बैंक की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन की अंतिम शर्तों के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है. इसलिए कार खरीदने से पहले अलग-अलग बैंकों के लोन ऑफर की तुलना करना बेहतर रहेगा.
  • 11.26 लाख रुपये के इस लोन पर 9 फीसदी ब्याज और 7 साल के टाइम के हिसाब से ग्राहक को पूरे लोन टाइम के दौरान करीब 3.95 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे. इसका मतलब है कि कार की कीमत के अलावा लोन लेने पर ब्याज का भी अच्छा खासा खर्च जुड़ जाता है.
  • ऑन-रोड कीमत और 7 साल के लोन पर लगने वाले ब्याज को मिलाकर Victoris CNG की कुल लागत करीब 17.22 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. यानी अगर ग्राहक 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करके कार खरीदता है और 9 फीसदी ब्याज पर 7 साल का लोन लेता है, तो ब्याज की वजह से कार की कुल लागत एक्स-शोरूम कीमत से काफी ज्यादा हो जाती है.

क्या 50 हजार सैलरी पर खरीदना सही?

  • यहां आपके लिए जानना जरूरी है कि केवल EMI देखकर कार खरीदने का फैसला नहीं करना चाहिए. कम EMI के लिए लोन टाइम ज्यादा रखने पर हर महीने का बोझ कम हो जाता है, लेकिन लंबे समय तक ब्याज चुकाने की वजह से कुल खर्च बढ़ सकता है.
  • वहीं, अगर कोई ग्राहक ज्यादा डाउन पेमेंट कर सकता है, तो लोन की रकम और उस पर लगने वाला ब्याज दोनों कम किए जा सकते हैं. हमारी सलाह है कि अगर आपकी सैलरी 50-60 हजार रुपये के बीच है तो आप इस गाड़ी तो आसानी से खरीद सकते हैं.
  • Victoris को Maruti Suzuki ने 4 मीटर से ज्यादा लंबी SUV के तौर पर पेश किया है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara के अलावा Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra XUV700 और Scorpio-N जैसी गाड़ियों से होता है.
About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment