सिर्फ ₹11,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, जानें फीचर्स

ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर पॉपुलर ब्रांड मिवी (Mivi) ने अब आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रख दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन MIVI One 5G लॉन्च कर दिया है। कम कीमत में धांसू फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
खास बात यह है कि इस फोन को फ्लिपकार्ट सेल के जरिए बेहद किफायती दाम में खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस नए 5G फोन की कीमत और सभी खासियतों के बारे में।

MIVI One 5G कीमत और बिक्री 

मिवी के इस पहले स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी बिक्री आगामी बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 8 अक्टूबर से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को पांच आकर्षक रंगों- ब्लू, पिंक, ग्रीन, बर्गेंडी और नेवी ब्लू में खरीद सकेंगे। फोन की कीमतें इस प्रकार हैं:
  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: लॉन्च प्राइस 14,999 रुपये, लेकिन सेल में बैंक ऑफर्स के साथ यह मात्र 11,999 रुपये में मिलेगा।
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: लॉन्च प्राइस 15,999 रुपये, जिसे सेल के दौरान 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: टॉप वैरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, जो सेल में प्रभावी कीमत 13,999 रुपये तक रह सकती है।

MIVI One 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर 

MIVI One 5G में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन और स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 पर रन करता है, जो इस बजट सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

MIVI One 5G कैमरा और बैटरी 

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शानदार तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की दमदार बैटरी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक जैसी जरूरी सुविधाएं भी दी गई हैं।

किन यूजर्स के लिए बेस्ट है यह फोन?

आज के समय में लगातार महंगे होते स्मार्टफोन्स के बीच बजट सेगमेंट में अच्छे 5G ऑप्शंस की तलाश करना मुश्किल हो गया है, जो यूजर्स कम कीमत में एक लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वाला 5G फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए MIVI One 5G एक पैसा वसूल विकल्प बन सकता है।
About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment