अगर आप भी इस समय एक नई SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो निसान की नई नवेली ‘टेक्टॉन’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. कंपनी ने इसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उतार दिया है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है,
जो कि इसके टॉप वेरिएंट के लिए 18.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कंपनी ने इस कार की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी.
Nissan Tekton इंजन ऑप्शन
नई निसान टेक्टॉन एसयूवी में ग्राहकों को दो टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है.
1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन: यह इंजन 100 HP की पावर और 166 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाले इस इंजन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 19.4 किमी/लीटर (kmpl) तक का माइलेज दे सकता है.
1.3-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन: यह ज्यादा पावरफुल इंजन है, जो 163 HP की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी है. इसका दावा किया गया माइलेज 18.5 किमी/लीटर (kmpl) तक है.
Nissan Tekton प्रीमियम फीचर्स
फीचर्स के मामले में निसान ने टेक्टॉन में कोई कमी नहीं छोड़ी है. इसमें एक बेहद प्रीमियम केबिन मिलता है जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल बिल्ट-इन और गूगल मैप्स की सुविधा दी गई है.
इसके अलावा कार में वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, पैडल शिफ्टर्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं.
ग्राहक ‘माय निसान ऐप’ के जरिए कार को रिमोटली स्टार्ट-स्टॉप भी कर सकते हैं. साथ ही कंपनी इसके साथ 50 से ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन और 5 साल का ‘निसान केयर पैकेज’ भी दे रही है.
Nissan Tekton डाउन पेमेंट और EMI का गणित
निसान टेक्टॉन के सबसे शुरुआती (बेस) वेरिएंट ‘Visia T160 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल’ की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है. टैक्स और अन्य सभी जरूरी चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 12.49 लाख रुपये तक बैठती है.
अगर आप करीब 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपका लोन अमाउंट लगभग 10.49 लाख रुपये बनेगा. 8% की ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए आपकी मासिक EMI लगभग 21,270 रुपये आएगी.