कम कीमत में तूफानी फीचर्स! 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Nothing Phone 4b भारत में लॉन्च

Nothing Phone 4b स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट B सीरीज का फोन है। कंपनी ने इंडियन फैन्स के लिए इस फोन के साथ Nothing Phone 4b RCB Edition भी पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने नथिंग के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। वहीं, फोन की बैटरी 6000mAh की है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।

Nothing Phone 4b Price in India, Availability

कंपनी ने Nothing Phone 4b को 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का है। वहीं, फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये है। फोन की सेल भारत में Flipkart पर 14 जुलाई से शुरू हो गयी। वहीं, दूसरी ओर Nothing Phone 4b RCB Edition को अभी आप नथिंग के Bengaluru स्टोर से खरीद सकेंगे। इस फोन में आपको ब्लैक, ब्लू व व्हाइट कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Nothing Phone 4b Display

फीचर्स की बात करें, तो Nothing Phone 4b में कंपनी ने 6.77 इंच का Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। फोन में 2000 Nits पीक ब्राइटनेस दी गई है।

इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोन में कंपनी ने 8GB RAM दी है। वहीं, फोन की स्टोरेज 256GB तक की है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिलती है।

Nothing Phone 4b Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50 का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फनो में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nothing Phone 4b Battery

फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ आपको 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक पर Glyph Bar इंटरफेस दिया गयाहै, जिसमें 45 mini-LEDs मिलती है। फोन का डायमेंशन 164.4×78.2×8.6mm और भार 210 ग्राम है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment