दमदार डिस्प्ले और 256GB स्टोरेज के साथ आया नया Oppo F33 5G, जानिए कीमत और सभी खूबियां

ओप्पो ने भारत में अपनी F-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। ओप्पो एफ33 5जी स्मार्टफोन कंपनी के Oppo F31 5G कंपनी का अपग्रेड वेरियंट है जिसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट में 6.57 इंच फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं। नए Oppo स्मार्टफोन में क्या-कुछ है खास? जानें दाम व फीचर्स से जुड़ी सारी डिटेल…

Oppo F33 5G Price

ओप्पो एफ33 5जी के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 34,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 37,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

ओप्पो के इस हैंडसेट को फॉरेस्ट ग्रीन और पर्ल व्हाइट कलर में पेश किया गया है। डिवाइस को ओप्पो इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है।

Oppo F33 5G Features & Display

ओप्पो एफ33 5जी स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। डिवाइस डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में 6.57 इंच फुलएचडी+ (1,080 x 2,372 पिक्सल) फ्लैट AMOLED स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 397ppi पिक्सल डेनसिटी और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

Oppo F33 5G Processor & Connectivity 

ओप्पो के इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 8GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G57 MC2 है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 158.2×78.0×8.0mm और वज़न 189 ग्राम है।

Oppo F33 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए Oppo F33 5G में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo F33 5G Rating & Battery

ओप्पो एफ33 5जी में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 7000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment