Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: Royal Enfield ने अपनी पावरफुल रोडस्टर, Guerrilla 450 का नए अवतार APEX सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये बाइक ऐसे राइडर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जो एक जबरदस्त परफॉरमेंस और स्टाइल का एक बेहतरीन मिक्स्चर चाहते हैं. चलिए जानते हैं इस नई मशीन में क्या खासियतें हैं.
रॉयल एनफील्ड ने Guerrilla 450 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,49,194 तय की है. कंपनी ने इसे अलग-अलग वेरिएंट्स और आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश किया है. बाइक के टॉप वेरिएंट की कीमत 2.72 लाख तक जाती है, जो इसे प्रीमियम मिड-साइज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है.
APEX वेरिएंट
इस बार सबसे बड़ा अपडेट APEX सीरीज का जुड़ना है. कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए इसे नए रंगों जैसे APEX Red, APEX Black और APEX Green में पेश किया है. इसके अलावा, पुराने ‘Dash’ और ‘Flash’ वेरिएंट्स भी नए कलर शेड्स जैसे ट्वाइलाइट ब्लू और स्मोक सिल्वर में उपलब्ध रहेंगे.
इंजन और पावर
Guerrilla 450 में हिमालयन वाला ही 452cc का शेरपा इंजन दिया गया है. यह लिक्विड-कूल्ड DOHC सिंगल सिलेंडर इंजन 40PS की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसे इस तरह ट्यून किया गया है कि शहर की सड़कों और हाईवे, दोनों पर यह आपको स्मूथ राइड का अनुभव दे.
राइडिंग फीचर्स
तकनीक के मामले में भी यह बाइक काफी अपडेटेड है. इसमें अब Mode Retention फीचर दिया गया है, जिसका मतलब है कि बाइक बंद होकर चालू होने पर भी आपके पुराने चुने हुए मोड (Street या Sport) को याद रखेगी. इसके साथ ही क्रूज कंट्रोल और बेहतर ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे लंबी राइड्स के लिए आरामदायक बनाते हैं.
फ्रेम और सस्पेंशन
सुरक्षित और स्टेबल राइड के लिए इसमें आगे की तरफ 41mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं. खराब रास्तों पर झटकों को सोखने के लिए इसमें 169mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.
डिजाइन और वजन
इस बाइक का वजन 185 किलोग्राम है, जो इसे चलाने में काफी हल्का और फास्ट बनाता है. इसकी सीट हाइट 780mm है, जिससे कम हाइट वाले राइडर्स भी इसे आसानी से संभाल सकते हैं. 11 लीटर के फ्यूल टैंक और 1440mm के व्हीलबेस के साथ यह एक परफेक्ट डेली कम्यूटर और वीकेंड टूरर साबित होती है.