Samsung का नया Galaxy A27 5G लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 और AI फीचर्स से है लैस

Samsung Galaxy A27 5G: स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए सैमसंग ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. Samsung ने ग्लोबल मार्केट में अपनी दमदार A सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल आए Galaxy A26 5G का एक बड़ा और दमदार अपग्रेड है. अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं और एक ऐसा फोन खोज रहे हैं, जो सालों-साल बिना किसी परेशानी के नए जैसा चलता रहे, तो सैमसंग का यह फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.

सैमसंग का नया Galaxy A27 5G फोन में कंपनी 6.7 इंच की Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले, दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट, बेहतरीन AI फीचर्स और पूरे 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया है.

कब से शुरू होगी सेल?

सैमसंग ने साफ किया है कि Galaxy A27 5G की सेल 3 जुलाई से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में शुरू हो गई है. यह फोन चार खूबसूरत कलर्स ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक में आया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और भारत में लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है.

Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले और डिजाइन

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की Full HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. सैमसंग का कहना है कि इसके नए पंच-होल डिजाइन से कैमरा स्पेस कम हुआ है. साथ ही, इसकी 7.8mm की स्लिम बॉडी इसे पकड़ने में बहुत ही आरामदायक बनाती है.

प्रोसेसर और स्टोरेज

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB के तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी 

इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह स्मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर काम करने वाले One UI 8.5 पर काम करता है.

धमाकेदार AI फीचर्स और 6 साल का सपोर्ट

सैमसंग ने इस बजट-फ्रेंडली सीरीज में भी AI फीचर्स की भरमार कर दी है. इस फोन में Circle to Search, Object Eraser, और 22 भाषाओं में ट्रांसलेट करने वाला Voice Transcription फीचर दिया गया है. इसके साथ ही यह फोन गूगल Gemini, Perplexity और Bixby जैसे मल्टीपल एआई असिस्टेंस को भी सपोर्ट करता है.

सेफ्टी के मामले में फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाती है. साथ ही, इसमें सैमसंग नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी भी दी गई हैदी. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने इस फोन के साथ 6 साल के Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, यानी यह फोन लंबे समय तक पुराना नहीं होगा.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment