सैमसंग ने अपनी नई फोल्डेबल सीरीज में तीन फोन्स को लॉन्च किए हैं. इस सीरीज के टॉप मॉडल का नाम Galaxy Z Fold8 Ultra है. इसके अलावा भी कंपनी ने दो नए फोल्डेबल्स फोन्स को लॉन्च किया है, जिनके नाम Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 है. इस बार सैमसंग ने Fold8 को कंटेंट डिस्कवरी और इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं, Flip8 को क्विक इंटरैक्शन और सेल्फ-एक्सप्रेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. दोनों फोन्स लंदन में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किए गए.
Samsung Galaxy Z Fold8: कंटेंट कंजम्पशन के लिए बना नया फॉर्म फैक्टर
Galaxy Z Fold8 को उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक ऐसा फोल्डेबल चाहते हैं जो क्विक इंटरैक्शन से लेकर डीप कंटेंट कंजमप्शन तक आसानी से एडजस्ट हो जाए. इस फोन का वज़न सिर्फ 201 ग्राम है, जो इसे सैमसंग का अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold बनाता है. फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 Mobile Platform for Galaxy चिपसेट दिया गया है. इस फोन में 4,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.
इस फोन का डिस्प्ले रेशियो को लोगों की डेली कंटेंट कंजम्पशन आदतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. फोल्ड होने पर 10:16 कवर स्क्रीन मैसेजिंग और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो जैसे क्विक इंटरैक्शन के लिए बेहतर है, वहीं अनफोल्ड करने पर 4:3 मेन डिस्प्ले गेमिंग और फिल्म देखने के लिए एक बड़ा कैनवस बनाता है. इस फोन को घुमाने पर यही डिस्प्ले रेश्यो रीडिंग के लिए भी उतना ही आरामदायक हो जाता है. इसमें कैमरा के लिए फोन में डुअल 50 MP कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके साथ डुअल रिकॉर्डिंग और My FanCam जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जो कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाते हैं.
Samsung Galaxy Z Flip8: सैमसंग का सबसे स्लिम और स्मार्ट फ्लिप फोन
Galaxy Z Flip8 को सैमसंग ने अपना अभी तक का सबसे पतला और हल्का फ्लिप फोन बताया है. इस फोन वज़न सिर्फ 180 ग्राम है और इसकी मोटाई मात्र 6.1mm है. इस फोन की सबसे खास बात इसका नया FlexWindow है, जिसे AI-नेटिव इंटरफेस के तौर पर दोबारा डिजाइन किया गया है. FlexWindow पर Now Brief फीचर यूजर्स को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से टाइमली इनसाइट्स और नेक्स्ट स्टेप्स दिखाता है.
फोन में Gemini Intelligence का इस्तेमाल भी FlexWindow से सीधे किया जा सकता है, जिससे साइड-की एक्टिवेशन या वॉइस कमांड के जरिए कई काम कम स्टेप्स में पूरे हो सकते हैं. इस फोन के पिछले हिस्से पर 50 MP का कैमरा ProVisual Engine के साथ दिया गया है, जो नेचुरल स्किन टोन और डायनामिक बोकेह के साथ बेहतर सेल्फी और पोर्ट्रेट कैप्चर करता है. फोन में Flex Mode, Camcorder Grip और Horizontal Lock वाला Super Steady जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो हैंड्स-फ्री शूटिंग को आसान बनाते हैं.
इसके अलावा सैमसंग के इस सबसे स्लिम फ्लिप फोन में प्रोसेसर के लिए Exynos 2600 चिप दी गई है, जो 4,300 mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ आता है. इसका मतलब है कि फोन का प्रोसेसर और बैटरी कुछ ज्यादा खास ना होने की उम्मीद है.
कलर ऑप्शन और उपलब्धता
- Galaxy Z Fold8 Graphite, Cream और Lavender कलर में मिलेगा, जबकि Pistachio कलर सिर्फ सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा.
- वहीं, Galaxy Z Flip8 Graphite, Cream और Pink कलर्स में उपलब्ध होगा, और Mint कलर ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव रहेगा.
- ये दोनों फोन्स आज से चुनिंदा मार्केट्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं.
कीमत और ऑफर्स
- Samsung Galaxy Z Fold8 का बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत सैमसंग इंडिया के स्टोर पर 1,79,999 रुपये है. इस फोन को यूज़र्स 5999.97 रुपये प्रति महीने की ईएमआई में खरीद सकते हैं.
- इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत भारत में 1,99,999 रुपये है.
- इस फोन का तीसरा वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत भारत में 2,39,999 रुपये हैं.
इस फोन पर कंपनी 9000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 30 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई भी दे रही है. सैमसंग ने इन दोनों फोन्स के साथ भी 6 महीने का Google AI Pro फ्री ट्रायल ऑफर किया है, जिसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है. साथ ही अपडेटेड Smart Switch की मदद से iOS यूजर्स भी अब आसानी से QR कोड स्कैन करके अपना डेटा नए फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं.