भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में Suzuki Burgaman को ऑफर किया जाता है, जिसको अपडेट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्कूटर को किस तरह का अपडेट दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Suzuki Burgaman स्कूटर लॉन्च
सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से 125 सीसी में ऑफर किए जाने वाले Suzuki Burgman स्कूटर को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर को कई तरह के अपडेट दिए गए हैं।
Suzuki Burgman खासियत
सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडीकेटर, इंटीग्रेटिड एलईडी रियर लाइट, की-लैस एंट्री, राइड कनेक्ट एप, 4.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, मल्टी फंक्शन स्टार्टर स्विच 12 इंच व्हील, टेल माउंट फ्यूल कैप 24.6 लीटर बूट स्पेस, पुश बटन स्टार्ट, फ्रंट में स्टोरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल यूटिलिटी हुक जैसे फीचर्स मिले हैं।
Suzuki Burgman दमदार इंजन
स्कूटर में 125 सीसी की क्षमता का इंजन ही दिया गया है। इस इंजन से 6.2 किलोवाट की पावर और 10.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है। स्कूटर के एग्जॉस्ट को भी अपडेट किया गया है और इसमें नया मफलर भी दिया गया है।
Suzuki Burgman कीमत
निर्माता की ओर से इस स्कूटर को 1.02 लाख रुपये में ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.13 लाख रुपये है। वहीं मौजूदा स्ट्रीट EX वेरिएंट को 1.08 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
किनसे है मुकाबला
सुजुकी की ओर से इस स्कूटर को भारत में 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस स्कूटर का बाजार में सीधा मुकाबला Hero Activa 125, TVS Jupiter 125, Hero Destini 125 जैसे स्कूटर के साथ मुकाबला होता है।