टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सिएरा एसयूवी का नया Dark Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Sierra #DARK नाम दिया है. इस खास एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इसका लुक है, जहां पूरी गाड़ी को डार्क और ब्लैक थीम दी गई है.
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 21.59 लाख रुपये तक जाती है. यह एडिशन Pure L से लेकर Accomplished+ वेरिएंट तक उपलब्ध है.
Tata Sierra Dark Edition लुक
Sierra Dark Edition का सबसे खास हिस्सा इसका नया Friesian Black कलर है. इसके साथ ब्लैक फिनिश वाले लोगो और बैजिंग दी गई है. गाड़ी के 19-इंच अलॉय व्हील्स को भी ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है. बंपर और बाहरी हिस्सों पर भी डार्क फिनिश देखने को मिलती है.
इससे रेगुलर सिएरा की तुलना में इसका लुक ज्यादा डार्क नजर आता है. हालांकि, डार्क एडिशन में मुख्य बदलाव डिजाइन और कॉस्मेटिक अपडेट से जुड़े हैं. कंपनी ने इसके इंजन और गियरबॉक्स में कोई अलग बदलाव नहीं किया है.
Tata Sierra Dark Edition इंटीरियर
गाड़ी के केबिन को भी बाहर के डार्क लुक के साथ मैच किया गया है. इसमें ब्लैक इंटीरियर के साथ Violet Eclipse थीम और पर्पल डिटेलिंग दी गई है. एसी वेंट, सेंटर कंसोल और सीट स्टिचिंग जैसे हिस्सों में पर्पल रंग का इस्तेमाल किया गया है.
सीटों पर ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है. इसके अलावा डार्क क्रोम फिनिश वाले कुछ एलिमेंट्स भी दिए गए हैं. डैशबोर्ड और इंटीरियर का लेआउट रेगुलर सिएरा जैसा ही रखा गया है.
Tata Sierra Dark Edition फीचर्स
Sierra Dark Edition में फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से मिलते हैं. टॉप वेरिएंट में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
कुछ वेरिएंट में 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है. पावरट्रेन की बात करें तो डार्क एडिशन में सिएरा के मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प जारी रखे गए हैं. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं.