Tata Motors का बड़ा धमाका! लॉन्च हुआ Sierra Jubilee Edition, ₹11.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर मिडसाइज SUV सिएरा के लिए नया जुबिली एडिशन लॉन्च किया है. सिएरा की 50,000 यूनिट्स बिकने के माइलस्टोन को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इस टाटा सिएरा जुबिली एडिशन को लॉन्च किया है.

बता दें कि यह कोई नया ट्रिम नहीं है, बल्कि मौजूदा Smart+, Pure और Adventure वेरिएंट्स के लिए तैयार किए गए क्यूरेटेड एक्सेसरी पैकेज हैं, जिन्हें डीलरशिप पर ही फिट किया जाएगा. यानी ग्राहक चाहें तो शोरूम से सीधे एक्सेसरी-लोडेड सिएरा लेकर निकल सकते हैं.

हर वेरिएंट की खास बातें

एंट्री-लेवल स्मार्ट प्लस जुबिली एडिशन में फ्रंट ग्रिल एड-ऑन और टेलगेट क्लैडिंग के साथ रूफ रेल्स, सेमी-लेदरेट सीट कवर्स, चार स्पीकर सेटअप और वायरलेस Apple CarPlay तथा Android Auto सपोर्ट वाला 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा इस गाड़ी में रियर पार्किंग कैमरा भी दिया गया है. इसकी कीमत ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

इससे एक कदम ऊपर Pure जुबिली एडिशन है. इसमें भी वही ग्रिल और टेलगेट क्लैडिंग तो मिलती ही है, जिसके साथ व्हील आर्च क्लैडिंग, पार्सल ट्रे, मैग्नेटिक सनशेड्स, लेदरेट सीट कवर्स और लेदरेट स्टीयरिंग व्हील कवर जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹13.39 लाख रखी गई है.

इन दोनों के अलावा कंपनी ने एक और वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसका नाम Adventure जुबिली एडिशन है. इसे कंपनी ने ज्यादा रफ-एंड-टफ लुक चाहने वाले खरीदारों के लिए बनाया है. इसमें टाटा का पूरा ROQ एक्सेसरी किट दिया गया है, जिसमें फ्रंट व रियर स्किड प्लेट्स, हुड स्कूप, विंडो लाइन और व्हील आर्च क्लैडिंग के साथ बॉडी डेकल्स और डैश कैमरे भी शामिल हैं. इस वेरिएंट की कीमत ₹16.19 लाख से शुरू होती है.

कौनसी गाड़ियों को मिलेगी टक्कर

गौर करने वाली बात यह है कि ग्राहकों के पास पूरा बंडल पैक लेने की बाध्यता नहीं है. वो चाहें तो अलग-अलग एक्सेसरीज़ को अपने तरीके से भी चुन सकते हैं, यानी लोग अपनी जरूत के हिसाब से कस्टमाइजेशन भी करा सकते हैं.

मैकेनिकल तौर पर सिएरा में कोई बदलाव नहीं किया है. यह पहले की तरह ही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है.

सिएरा को पिछले साल नवंबर के लॉन्च किया गया था और इसकी डिलीवरी जनवरी में शुरू हुई थी. यह SUV Hundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyrider और Reno Duster जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. जुबिली एडिशन के आने से टाटा को इस कड़े मुकाबले वाले सेगमेंट में सिएरा की मौजूदगी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment