Toyota की सबसे पॉवरफुल SUV में से एक अर्बन क्रूजर हाइराइडर अब और भी ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर अवतार में नजर आने वाली है. कंपनी ने फेस्टिवल सीजन से पहले अर्बन क्रूजर हाइराइडर का नया Aero Black Edition भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. मात्र ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर आने वाला यह नया ऑल-ब्लैक एसेसरी पैकेज गाड़ी को सड़क पर एक अलग ही भौकाल और किलर लुक देता है.
अगर आप भी हाइराइडर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिमिटेड-पीरियड एडिशन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. नए कॉस्मेटिक मेकओवर लिमटेड पैकेज के जरिए एसयूवी के एक्सटीरियर में ब्लैक-फिनिश्ड एसेसरीज जोड़ी गई हैं, जिससे गाड़ी को काफी बोल्ड और स्पोर्टी लुक मिलता है. हालांकि, इसके इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
लॉन्च हुआ नया एडिशन
टोयोटा की तरफ से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली अर्बन क्रूजर हाइराइडर को एयरो ब्लैक एडिशन के साथ भारत में लॉन्च किया गया है. कंपनी की तरफ से इस एडिशन में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं.
किन्हें और किन वेरिएंट्स में मिलेगा यह पैकेज?
यह नया स्टाइलिंग पैकेज उन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपनी गाड़ी को सड़क पर एक अलग और स्पेशल लुक देना चाहते हैं. यह पैकेज मिडनाइट ब्लैक कलर वाले G और V वेरिएंट्स के लिए मौजूद है. इसे Neo Drive और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों इंजनों में से चुना जा सकता है.
डिजाइन और लुक्स में क्या है नया?
Aero Black Edition पैकेज के तहत गाड़ी में कई एक्सटीरियर एसेसरीज जोड़ी गई हैं-
अपर ग्रिल, हेडलाइट्स और टेलगेट पर ब्लैक गार्निश
फ्रंट और रियर स्पॉइलर
खास Aero Black Edition का बैज
इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
वहीं बोनट के नीचे गाड़ी में पहले वाला ही इंजन मिलेगा. नियो ड्राइव वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. साथ ही इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन शामिल है. वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और e-Drive ट्रांसमिशन मिलता है, जो 27.97 किमी प्रति लीटर के शानदार माइलेज का दावा करता है.
Toyota Hyryder फीचर्स की लिस्ट
नया एडिशन standard SUV वाले सभी एडवांस फीचर्स के साथ आती है, जिनमें शामिल हैं-
17-इंच के अलॉय व्हील्स और LED DRLs
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ
वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो
9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा
कितनी है कीमत
बात करें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की एक्स शोरूम कीमत की तो, इसकी कीमत 11.31 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके एयरो ब्लैक एडिशन को सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध करवाया गया है. इसके लिए खास किट लगवाना होगा. इस किट के लिए 31999 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.
2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार
Toyota के अनुसार, साल 2022 में लॉन्च होने के बाद से अब तक टोयोटा हाइराइडर ने भारत में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स के सेल का आंकड़ा पार कर लिया है. यह Aero Black Edition पैकेज लिमटेड स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध रहेगा. कस्टमर्स इसे टोयोटा के डीलर-लेवल ऑल ब्लैक पैकेज के साथ अपनी पसंद के हिसाब से और भी कस्टमाइज करवा सकते हैं.