प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाइनअप का विस्तार कर दिया है। कंपनी ने अपनी दमदार X47 सीरीज में एक नया एंट्री-लेवल बेस वेरिएंट चुपचाप अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।
इस नए मॉडल के आने के बाद अब इस सीरीज में कुल 6 वेरिएंट्स का विकल्प ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है। खास बात यह है कि इस नए बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये रखी गई है, जो कि पहले के मुकाबले इसे काफी किफायती बनाती है।
क्या है इस नए बेस वेरिएंट में खास और क्या कटा है?
नया बेस वेरिएंट आने वाले X47 Original मॉडल से करीब 15,000 रुपये सस्ता है। दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर कंपनी के एडवांस्ड ‘Hypersense Radar System’ का न होना है। इस हाई-टेक रडार सेफ्टी सूट में रियर कोलिजन वार्निंग, लेन-चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इस नए बेस मॉडल में शामिल नहीं किए गए हैं।
हालांकि, कम कीमत होने के बावजूद कंपनी ने बाइक की परफॉर्मेंस और रफ्तार में किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की है।
Ultraviolette Automotive X47 दमदार परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन्स
यह नया बेस वेरिएंट भी अपने दमदार इंजन और बेहतरीन रेंज के साथ आता है। बाइक के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
-
मोटर: 27kW पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर
-
टॉप स्पीड: 145 kmph
-
एक्सीलेरेशन: 0-60 kmph महज 2.8 सेकंड में
-
बैटरी पैक: 7.1kWh क्षमता
-
रेंज: सिंगल चार्ज पर 211 किलोमीटर (IDC कक्लेम्ड)
Ultraviolette Automotive X47 प्रीमियम फीचर्स और राइडिंग मोड्स
सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के मामले में इस बेस वेरिएंट को भी काफी रिच रखा गया है। इसमें कई फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं:
-
डुअल-चैनल ABS और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
-
हिल-होल्ड असिस्ट और पार्क असिस्ट
-
Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी
-
राइडिंग मोड्स: इसमें तीन खास मोड्स—ग्लाइड (Glide), कॉम्बेट (Combat) और बैलिस्टिक (Ballistic) मिलते हैं, जो हर तरह के ड्राइविंग अनुभव को शानदार बनाते हैं।
Ultraviolette X47 की पूरी प्राइस लिस्ट (वेरिएंट-वाइज)
कंपनी ने इस लाइनअप को अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से कुल 6 वेरिएंट्स में बांटा है: